देश-विदेश के 33 प्रमुख विधि संस्थानों ने भाग लिया, मुकाबले विश्वविद्यालय परिसर में ऑफलाइन माध्यम से संपन्न
विज्ञापन
राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में हुआ आयोजन
विधि विश्वविद्यालय रायपुर बना सर्वश्रेष्ठ वार्ताकार जोड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचपीएनएलयू) शिमला घंडल में तीसरी समन्वय अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता प्रतियोगिता (एसआईएमसी) का सफल आयोजन हुआ। इसमें देश-विदेश के 33 प्रमुख विधि संस्थानों सहित सिंगापुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी शिरकत की।
प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले विश्वविद्यालय परिसर में ऑफ लाइन हुए। जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल सोनीपत को सर्वश्रेष्ठ मध्यस्थ और हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय रायपुर को सर्वश्रेष्ठ वार्ताकार जोड़ी का विजेता घोषित किया गया। पंजाब विश्वविद्यालय के यूआईएलएस को उपविजेता मध्यस्थ, महाराष्ट्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय मुंबई को उपविजेता वार्ताकार जोड़ी और सर्वश्रेष्ठ मध्यस्थ प्रारंभिक दौर, राजीव गांधी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय पंजाब को सर्वश्रेष्ठ मध्यस्थता योजना और राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जोधपुर को सर्वश्रेष्ठ वार्ताकार जोड़ी प्रारंभिक दौर का पुरस्कार मिला।
कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रीति सक्सेना ने किया। फाइनल राउंड का मूल्यांकन रुवान वाथुकरेज, प्रियंका खेनल, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र गिल और एचपीएनएलयू के डीन डॉ. संतोष कुमार शर्मा के पैनल ने किया। समापन समारोह में माननीय न्यायमूर्ति लोकायुक्त एवं अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग सीबी बारोवालिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह चंदेल और रुवान वाथुकरेज विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।