फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाकाल में महिलाओं ने बनाए झूमर, कलीरों को अब विदेशों में बेचने की तैयारी

Sat, 01 May 2021 05:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर (मंडी)
विज्ञापन
महिलाओं ने बनाए कलीरे और झूमर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोनाकाल में जब देशव्यापी लॉकडाउन हुआ तो धर्मपुर के स्योह क्षेत्र की महिलाओं को वार्ड की वर्तमान जिला परिषद वंदना गुलेरिया ने प्रोत्साहित किया। यहां की महिलाओं ने कलीरे और झूमर सहित कई तरह के आकर्षक शोपीस बनाकर अपने हाथों के हुनर से कमाल कर दिया। अब इन्हें विदेशों में बेचने की योजना है। ऐसे में मंडी जिला के धर्मपुर क्षेत्र की नारी शक्ति के हाथों तैयार किए जा रहे विभिन्न तरह के आकर्षक शोपीस अब देश-विदेश के कला प्रेमियों के लिए उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन


इन उत्पादों को न केवल ऑफलाइन बल्कि ऑनलाइन बेचने की तैयारी शुरू हो गई है। ग्रामीण क्षेत्र की इन महिलाओं के उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाकर महिला सशक्तीकरण के लिए सतत आजीविका और रोजगार का मॉडल बनाने की कवायद यहां शुरू हो गई है। वंदना जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की बेटी हैं। इन्होंने बताया कि ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के लिए उनके तैयार किए उत्पादों को बाजार में उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।

इन उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए जिला मुख्यालय पर धर्मपुर रूरल मार्ट स्थापित करने पर विचार किया जा रहा है, जिसे महिलाएं खुद संचालित करें। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिये इन उत्पादों को ग्लोबल मार्केट तक पहुंचाया जाएगा। उत्पाद जल्द ऑनलाइन उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें