फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की टीम ने दी दबिश, धाम में भीड़ होने पर ठोका पांच हजार जुर्माना

Sat, 01 May 2021 05:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, गोहर (मंडी)
विज्ञापन
शादी की धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मंडी जिले की थुनाग तहसील की चियूनी पंचायत के भुराडा गांव में प्रशासन की टीम ने दबिश दी। मौके पर चल रही शादी की धाम में भारी भीड़ होने पर प्रशासन की टीम ने आयोजकों को 5 हजार रुपये का जुर्माना ठोका। प्रशासन ने धाम को बंद करवाया और आयोजकों को सरकार की कोरोना एसओपी का पालन करने के सख्त निर्देश जारी किए।

 

शुक्रवार को चैलचौक के चच्योट गांव में भी गोहर पुलिस के थाना प्रभारी सूरम सिंह और उनकी टीम ने एक शादी समारोह के निरीक्षण के दौरान भीड़ एकत्र करने वालों पर 5 हजार जुर्माना ठोका था। गोहर और थुनाग उपमंडल में प्रशासन का कोरोना चेन को रोकने का अभियान जारी है। एसडीएम थुनाग ने जुर्माना ठोकने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें