सोलन के ठोडो ग्राउंड में चल रही हिम गोल्ड महिला हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी पाकिस्तान का लचर प्रदर्शन जारी रहा। पाकिस्तान इस मैच में भी एक गोल तक नहीं दाग पाई।
दिन का यह दूसरा मैच पाकिस्तान और ध्यानचंद अकादमी झांसी के बीच खेला गया। इसमें डीसी अकादमी ने आठ गोल दागकर पाकिस्तान को 8-0 से करारी मात दी। मैच की शुरुआत में ही डीसी अकादमी ने गोल कर पाकिस्तान टीम के हौसले पस्त कर दिए।
उसके बाद डीसी अकादमी टीम पूरे मैच में हावी रही। पाकिस्तान टीम पर एक के बाद एक गोल दागते हुए स्कोर आठ तक पहुंचाया। जवाब में पाकिस्तान टीम कोई गोल नहीं कर सकी। मैच में सोनम में लगातार 4 गोल दागकर टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। इससे पहले यूपी ने भी पाकिस्तान को 8-0 से हराया था।