शिमला के अक्षित चौहान ने 99.006 परसेंटाइल और कनुप्रिया ने 94.57 परसेंटाइल अर्जित किए हैं। अक्षित के पिता रविंद्र चौहान और माता बेबी चौहान बेटे की उपलब्धि से खुश हैं। अब अगला लक्ष्य जेईई एडवांस की परीक्षा में अच्छे अंक लेकर देश के बेहतरीन आईआईटी में प्रवेश लेना है।
अक्षित जिला शिमला में जेईई मेन में टॉपर हैं। अक्षित कंप्यूटर साइंस इंजीनियर बनना चाहते हैं। कनुप्रिया के पिता विमला काला और माता परमेश्वरी ने कहा कि यह उसकी मेहनत का नतीजा है। उनका सपना एस्ट्रोनोलॉजिकल इंजीनियर बनना है। इसके लिए मई में होने वाली एडवांस परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।