जेईई मेन 2019 में सोलन के आकाश सोलंकी हिमाचल के टॉपर बने हैं। आकाश के पिता अविनाश सोलंकी शिमला में आडिट विभाग में कार्यरत हैं। मां अर्चना सोलंकी गृहिणी हैं। अमर उजाला से बातचीत में आकाश ने बताया कि उन्होंने 12वीं की परीक्षा के साथ ही जेईई की परीक्षा भी दी थी।
विज्ञापन
पहले ही प्रयास में हिमाचल का टॉपर बनने पर उन्हें खुशी महसूस हो रही थी। आकाश ने भविष्य में अच्छा इंजीनियर बन देश के लिए सेवा करने की इच्छा जताई। आकाश सोलन के बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल के छात्र हैं।
उसने बताया कि वह स्कूल की पढ़ाई के साथ ही इस प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए वह रोजाना सामान्य समय से तीन घंटे का अतिरिक्त समय इसके लिए देते थे। उन्होंने अपनी ही उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के अलावा अपने स्कूल व कोचिंग के शिक्षकों को दिया है।