फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब राज्यपाल के पास मांगें उठाएगी जेसीसी

Sun, 20 Jul 2014 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की सर्वोच्च संस्था कार्यकारी परिषद पर वित्तीय मामलों में सरकार की कनसेंट लेने के सरकार की उच्च स्तरीय कमेटी के फैसले से विवि में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


कर्मचारी भड़क गए हैं। वित्तीय शक्तियों को छीनने के संकेत पर कर्मचारी इसे एचपीयू की स्वायतता से छेड़छाड़ करार दे रहे हैं। कर्मचारियों की जेसीसी के चेयरमैन डॉ. हितेश्वर ठाकुर का कहना है कि ये मामला गंभीर है।

ईसी सदस्य चौधरी वरयाम सिंह बैंस समेत कोर्ट सदस्य तेज राम शर्मा का कहना है कि वे 22 जुलाई को विवि के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री के विवि के संभावित दौरे के दौरान उठाए गए सभी सवालों पर अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल से भी मुलाकात कर ईसी के फैसलों पर स्थिति साफ करेंगे। यदि स्वायतता छीनने की कोशिश हुई तो एक अगस्त से कर्मचारी काम बंद कर देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें