फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के सभी जिलों में इस दिन होगा जनमंच कार्यक्रम, ये मंत्री सुनेंगे समस्याएं

Sat, 07 Sep 2019 09:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के सभी जिलों में 17वां जनमंच कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया जा रहा है। जनमंच कार्यक्रम के लिए विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और मंत्रियों की ड्यूटी भी लगाई जा चुकी है। जनमंच कार्यक्रमों में आम लोगों की समस्याएं सुनीं जाएंगी और उनका मौके पर निराकरण किया जाएगा।  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सिरमौर के नाहन,  बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह कुल्लू, शिक्षा मंत्री मंडी के सुंदरनगर में होने वाले जनमंच कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन


शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी बिलासपुर नयनादेवी, कृषि मंत्री किन्नौर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  विपिन परमार चुराह चंबा, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कश्यप सोलन, उद्योग मंत्री विक्रम सिंह हमीरपुर, परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर लाहौल स्पिति, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सैजल चिंतपूर्णी ऊना, विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज पालमपुर कांगड़ा और मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा जिला शिमला के जुब्बल कोटखाई में आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें