फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के गगरेट से जम्मू गया युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, क्षेत्र सील

Wed, 06 May 2020 08:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना/गगरेट
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के ऊना जिले के गगरेट स्थित एक मार्केटिंग कंपनी में काम करने वाला मूलत: जम्मू निवासी युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। युवक 2 मई को गगरेट से जम्मू गया है, जहां उसका टेस्ट पॉजिटिव निकला। यह सूचना मिलते ही गगरेट में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कंपनी के कार्यालय और बाजार व आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया है। साथ ही यहां रह रहे अन्य कर्मचारियों को उसी भवन में क्वारंटीन कर दिया गया है। जिस भवन में उक्त युवक था, उसके 30 साथी अभी यहीं हैं। बीएमओ गगरेट डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि सभी के वीरवार को सैंपल लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें