फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalshakti Department: शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए हिमाचल देशभर में अव्वल

Tue, 04 Oct 2022 06:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

 हिमाचल सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए समय से पहले लक्ष्य पूरा किया। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह ने पुरस्कार से नवाजा।
विज्ञापन
हिमाचल जलशक्ति विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल सरकार के जलशक्ति विभाग को देशभर में सबसे शुद्ध और नियमित पेयजल आपूर्ति के लिए प्रथम पुरस्कार मिला है। गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर दिल्ली के विज्ञान भवन में स्वच्छ भारत दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। भारत सरकार के जल जीवन मिशन 2022 के अंतर्गत देश के सभी राज्यों को शुद्ध और गुणवत्ता वाला नियमित पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। हिमाचल सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए समय से पहले लक्ष्य पूरा किया। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह ने पुरस्कार से नवाजा। इस पुरस्कार के लिए प्रदेश के 10 सदस्यों के दल को दिल्ली बुलाया गया था, जिन्होंने ग्रामीण स्तर पर पानी की शुद्धता को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करने और पानी की टेस्टिंग के लिए गंभीर प्रयास किए।
विज्ञापन


इसमें सिरमौर से भी तीन लोग शामिल हुए। प्रदेश जलशक्ति विभाग के मुख्य अभियंता जोगिंद्र सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता केआरसी भारत गोयल, नाहन की बीआरसी जाहिदा खान, बीआरसी टुटू शिमला से डिंपल कौशल, सिरमौर की हाब्बन ग्राम पंचायत प्रधान रीना ठाकुर, हमीरपुर की रजनी, सिरमौर की कोठिया झाजर के ग्राम प्रधान अरुण देव विशिष्ट, उपप्रधान ग्राम पंचायत बियाना, चंबा के अजय कुमार, वीडब्ल्यूएससी सलूनी जिला चंबा के सुरेंद्र कुमार और सोलन के वीडब्ल्यूएससी मनोज कुमार को उनके बेहतर कार्य के लिए सम्मानित मंच पर नवाजा गया। जोगिंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जनता को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए कई मापदंड तय किए गए थे। हिमाचल प्रदेश को पानी की शुद्धता के लिए देशभर में प्रथम स्थान मिला है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें