झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने झंडूता क्षेत्र के लोगों की ओर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बुधवार को एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड के लिए 1,16,59,268 रुपये के चेक भेंट किए। इनमें एक करोड़ रुपये का योगदान बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई की ओर से किया गया है, जबकि विधायक जीत राम कटवाल ने मार्च महीने के अपने पूरे वेतन के 2.10 लाख रुपये प्रदान किए हैं।
इसके अतिरिक्त मंदिर न्यास श्रीनयना देवी ने 2.5 करोड़ रुपये का ऑनलाइन अंशदान और मंदिर न्यास श्री लक्ष्मी नारायण तथा मंदिर न्यास महर्षि मारकंडेय ने भी इस फंड में 25 लाख रुपये का अंशदान किया है। इनमें प्यारू राम सांख्यान तथा रमेश चंद धीमान ने 51-51 हजार रुपये और कर्नल आरएल शर्मा ने 50 हजार रुपये का अंशदान दिया है।
हिमाचल प्रदेश नई पेंशन स्कीम के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, महासचिव भारत शर्मा, कोषाध्यक्ष शशिपाल शर्मा ने संघ के कर्मचारियों ने इस फंड के लिए 23,53,396 रुपये का अंशदान किया है।