फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हनुमान जन्मोत्सव के लिए गेंदे के फूलों से सजाया जाखू मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
जन्मोत्सव पर कल सुबह 4 बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट
विज्ञापन

जाखू मंदिर में होगा विशाल भंडारे का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में हनुमान जन्मोत्सव (हनुमान जयंती) धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ वीरवार को मनाया जाएगा। जाखू हनुमान मंदिर और संकट मोचन मंदिर को गेंदे के फूलों के साथ रंग-बिरंगी लड़ियों और लाइटों से सजाया गया है। मंदिरों सहित शहर के कई स्थानों पर इस पर्व पर विशाल भंडारे का आयोजन भी होगा। वहीं वीरवार को सुबह 4:00 बजे मंदिरों के कपाट खुल जाएंगे।

जाखू हनुमान मंदिर में विशेष रूप से आइसक्रीम, पिज्जा सहित अन्य खाने की चीजों के स्टाॅल लगाए जाएंगे। इस अवसर बच्चों के लिए मंदिर में मिक्की माउस सहित अन्य झूले भी लगाए जाएंगे। खुशहाला महावीर मंदिर को भी विशेष रूप से सजाया गया है। संकटमोचन मंदिर की सजावट पूरी हो चुकी है। जाखू हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी बीपी शर्मा ने बताया कि मंदिर में तैयारियां शुरू हो गईं हैं। हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिर में भक्तों के लिए कई प्रबंध किए गए हैं। भक्त सुबह से ही दर्शनों के लिए आ सकते हैं।
विज्ञापन


अखंड हनुमान चालीसा पाठ होगा
संकट मोचन मंदिर के प्रबंधक अनूप चौहान ने बताया कि मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। मंदिर में इस पर्व पर विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। मंदिर में सुबह 7:00 बजे विशेष आरती होगी। इसके बाद 7:30 बजे हनुमान जी को हलवे का भोग लगाया जाएगा। 9:00 से 12:00 बजे तक 12वां अखंड श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इसके बाद भजन कीर्तन कार्यक्रम होगा। इस दौरान भक्तों के लिए भंडारा परोसा जाएगा।
विज्ञापन



जाखू मंदिर में 12 हजार ने टेका माथा
राजधानी के जाखू हनुमान मंदिर में मंगलवार को महावीर जयंती पर दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर में सुबह कपाट खुलने के बाद से ही मंदिर में भक्ताें की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। मंदिर के मुख्य पुजारी बीपी शर्मा ने बताया कि मंदिर में सुबह हनुमान जी की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद सुबह छह बजे से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लग गई थी और शाम पांच बजे तक करीब 12 हजार श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें