फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: जयराम ठाकुर बोले- चुनाव प्रभावित करने के लिए कैबिनेट में लिए फैसले, सीएम की हो रही फजीहत

Sat, 23 May 2026 04:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार चुनाव को प्रभावित करने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रही है। 
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार चुनाव को प्रभावित करने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रही है। जयराम ठाकुर ने एक कांग्रेस नेता का जिक्र करते हुए कहा कि पहले भी मुख्यमंत्री सुक्खू को साजिश और षड्यंत्र करने वाला बताया गया था। प्रदेश सरकार को नियमों और कानूनी प्रावधानों के तहत शासन चलाना चाहिए। मौजूदा हालात में सरकार को हर मोर्चे पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से सरकार को झटके लग रहे हैं। कार्यप्रणाली और फैसलों को लेकर मुख्यमंत्री की लगातार फजीहत हो रही है। मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता में जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार साढ़े तीन साल में अपनी गारंटियां पूरी नहीं कर पाई, लेकिन चुनाव के दौरान दो लाख रुपये से कम आय वाली महिलाओं को 1500 रुपये देने का कैबिनेट फैसला लिया गया। उन्होंने इसे सीधे तौर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि कैबिनेट बैठक में ऐसे कई फैसले लिए गए हैं, जिनका उद्देश्य चुनावों को प्रभावित करना है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू चुनाव टालने से लेकर जनादेश को अपने पक्ष में करने तक हर तरह के प्रयास कर रहे हैं। शहरी निकाय में निर्दलीय जीते प्रत्याशियों को विजिलेंस जांच, ट्रांसफर करवाने की धमकी दी जा रही है। कहा कि सभी मसलों को लेकर भाजपा चुनाव आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज करवाएगी।  कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने सदन में विधवाओं और अनाथ बच्चों के नाम पर डीजल और पेट्रोल पर पांच रुपये सेस लगाने का विधेयक लाया था, जिसको लेकर सरकार की व्यापक आलोचना हुई। उन्होंने कहा कि बाद में मुख्यमंत्री ने इसे लंबित करने की बात कही थी, लेकिन अब जानकारी मिल रही है कि सरकार फिर से यह सेस वसूलने की तैयारी कर रही है। आरोप लगाया कि इस राशि का उपयोग विधवाओं और अनाथ बच्चों के कल्याण के बजाय सरकार चलाने के लिए किया जाएगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की यह कार्यप्रणाली उसकी घटिया मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसरों के कार्यकाल बढ़ाने के फैसले पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार अपनी वित्तीय देनदारियों को आगे खिसकाने का प्रयास कर रही है।

भाजपा में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

कांगड़ा में भाजपा नेताओं के बीच चल रही आपसी तनातनी को लेकर पूछे गए सवाल पर जयराम ठाकुर ने कहा कि पार्टी में नेता छोटा हो या बड़ा, अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनावों में बागियों की गतिविधियों पर पार्टी नजर बनाए हुए है और गंभीर उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कोटली से जिला परिषद प्रत्याशी व जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर के दो वोट भी उन्होंने सवाल उठाए।
विज्ञापन

जयराम ठाकुर बोले- प्राइड ऑफ हिल्स योजना के 2600 करोड़ दबाकर बड़ी घोषणाओं में लग गए सीएम

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर प्राइड ऑफ हिल्स योजना की राशि को लेकर हमला बोला है। मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार एक तरफ कर्ज लेकर सरकार चलाने और आरडीजी ग्रांट बंद होने का रोना रोती रही, जबकि दूसरी ओर केंद्र सरकार से प्राइड ऑफ हिल्स योजना के तहत मिली बड़ी धनराशि को जनता से छिपाया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को इस योजना के तहत 3920 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं, जिनमें से 2600 करोड़ रुपये की अग्रिम किस्त प्रदेश सरकार को मिल चुकी है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि इसी धनराशि के सहारे प्रदेश सरकार अपने खर्च पूरे कर रही है और कर्मचारियों को वेतन भी दिया जा रहा है। साथ ही मुख्यमंत्री विभिन्न बड़ी घोषणाएं भी कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हैरानी की बात यह है कि मुख्यमंत्री ने इस राशि के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद तक नहीं किया और न ही प्रदेश की जनता को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरडीजी ग्रांट से भी अधिक राशि केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश को दी जा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को लेकर पूछे गए सवाल पर जयराम ठाकुर ने कहा कि अभी इस विषय पर ज्यादा कुछ कहना उचित नहीं होगा। हालांकि उन्होंने कहा कि इसके पीछे जिन लोगों का हाथ है, वे खुद भ्रमित और हताश हैं तथा इसी कारण इस प्रकार की गतिविधियां कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें