फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- इस सरकार ने हर जगह ताला लगाया, ये तालाबंदी का काम बंद किया जाए

Thu, 02 Feb 2023 08:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि ब्याजमुक्त कर्ज के लिए हिमाचल को प्रयास करना चाहिए और कोसने से बात नहीं बनेगी। कब तक रोते रहेंगे कि लोन बहुत ज्यादा है और ऋण कम लिया गया है। 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि ब्याजमुक्त कर्ज के लिए हिमाचल को प्रयास करना चाहिए और कोसने से बात नहीं बनेगी। कब तक रोते रहेंगे कि लोन बहुत ज्यादा है और ऋण कम लिया गया है। पिछली सरकार ने सीमा को पार नहीं किया है। वर्तमान सरकार ने डेढ़ महीने में ही 1500 करोड़ रुपये का कर्ज ले लिया है। 1500 करोड़ और कर्ज लेने की तैयारी है। इस सरकार ने हर जगह ताला लगाया है। कभी संस्थान बंद किए जा रहे हैं तो टेंडर के एलओसी तक बंद किए जा रहे हैं। ये तालाबंदी का काम बंद किया जाए। पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने यह बात शिमला में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि बजट की खूबियां सामने आएंगी। सीमेंट विवाद को सरकार सुलझा नहीं पा रही हैं। गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय बजट पर प्रधाममंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस बजट का पूरे प्रदेश की जनता की ओर से वह अभिनंदन करते हैं। हर वर्ग के लिए इस बजट में कुछ न कुछ दिया ही गया है। अमृत काल का यह पहला बजट प्रस्तुत हुआ है। गांव, गरीबों, पिछड़ों, सभी वर्गों के लिए मदद के रास्ते तलाशे गए हैं।

विज्ञापन


यह भी फोकस किया है कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का रास्ता कैसे तलाशेंगे। भारत सरकार ने 50 नए एयरपोर्ट बनाने के निर्णय लिया है। उम्मीद है कि प्रदेश सरकार मंडी में एयरपोर्ट बनाने की दिशा में कदम उठाएगी। ड्रोन तकनीक की दिशा में भी प्रयास किए गए हैं। इस बात को लेकर स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रसन्नता है कि पूरे देश भर में नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे। इसका लाभ हिमाचल को भी होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल के मेडिकल कॉलेज में भी नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि अबकी बार के बजट में रेलवे के लिए बड़ा बजट प्रावधान रखा गया है। वह इसके लिए आभार व्यक्त करते हैं। रेलवे के ऑनगोइंग प्रोजेक्ट हैं, उनको भी गति मिलेगी। पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बजट में हर वर्ग को मदद करने की बात आई है। टैक्स स्लैब बहुत महत्वपूर्ण है और स्लैब में बदलाव बेहतरीन ढंग से किया गया है। इसका कर्मचारियों को भी लाभ हुआ है। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि मुफ्त देने वाली बात बजट में कहीं नहीं है, जिस वर्ग को लाभ देने की जरूरत है, उसी को लाभ दिया गया है। उन्होंने रेलवे की हमेशा उम्मीद रहती है। प्रदेश ने एक सही आकार में बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें