फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- मेरे विधानसभा क्षेत्र से अधिकारी और कर्मचारी बदल दिए

Sat, 09 Dec 2023 07:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)

सार

बद्दी में शनिवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि यही हाल बीबीएन क्षेत्र के हैं। आपदा से यहां सबसे ज्यादा लोगों के मकान गिरे हैं लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोगों का दुख-दर्द जानने के लिए नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले कर दिए गए हैं, जिससे वहां विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बद्दी में शनिवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि यही हाल बीबीएन क्षेत्र के हैं। आपदा से यहां सबसे ज्यादा लोगों के मकान गिरे हैं लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोगों का दुख-दर्द जानने के लिए नहीं पहुंचे।

विज्ञापन


लोग मुआवजा राशि के लिए सरकार की ओर टकटकी लगाए हुए हैं। शहरी निकायों में विधायकों को वोट का अधिकार मिलने पर पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नगर निगम और नगर परिषद में विधायक का मत का प्रयोग करना गलत है। विधायक नतीजों को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि यह मामला अब न्यायालय में विचारधीन है। लेकिन सरकार ने यह फैसला गलत लिया। कांग्रेस को जो इससे लाभ मिलना था वह मिल गया है लेकिन अब भाजपा के विधायकों को भी इसका फायदा होगा।

Trending Videos
विज्ञापन

जयराम अपनी पार्टी की करें चिंता: विक्रमादित्य
 सैंज के एक दिन के दौरे पर पहुंचे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए। कांग्रेस प्रदेश में उनसे बेहतर काम कर रही है। जयराम दूसरे राज्यों में चुनाव जीतने की खुशी मना कर अपने दिल को तसल्ली दे रहे हैं। आपदा में न भाजपा नेताओं ने खुद कुछ किया और न ही केंद्र सरकार से कोई मदद ला पाए। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर प्रदेश पर 80,000 करोड़ का कर्ज छोड़कर चले गए। ऐसे में भाजपा को दूसरों पर अंगुली उठाने का कोई हक नहीं बनता। सोशल मीडिया में आश्रय शर्मा के कहा कि कांग्रेस पुरानी सड़कों का शिलान्यास कर रही है, इस पर विक्रमादित्य ने कहा कि प्रदेश की सड़कों पर 26,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यह पुरानी नहीं, नई सड़कें हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें