फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: मुकेश बोले- पांच साल में बनेगा देश का सबसे लंबा शिमला रोपवे, बस की तरह होगा सामान्य किराया

Sat, 09 Dec 2023 12:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

1,555 करोड़ से बनने वाला शिमला रोपवे 13.79 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें 13 स्टेशन होंगे। पूरी तरह तैयार होने के बाद रोपवे में 660 केबिन लगेंगे
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार का महत्वाकांक्षी और देश का सबसे लंबा शिमला रोपवे प्रोजेक्ट पांच साल बाद 2029 में बनकर तैयार होगा। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को सचिवालय में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रोजेक्ट को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस रोपवे से हर कोई बस किराये पर सफर कर पाएगा। 1,555 करोड़ से बनने वाला यह रोपवे 13.79 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें 13 स्टेशन होंगे। पूरी तरह तैयार होने के बाद रोपवे में 660 केबिन लगेंगे और 2 से 3 मिनट की फ्रीक्वेंसी पर केबिन उपलब्ध होगा। मैट्रो ट्रेन की तर्ज पर इसमें रेड, ग्रीन और ब्लू लाइन होंगी। अपने गंतव्य के आधार पर लोग इंटरचेंज कर पाएंगे।

विज्ञापन


प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद राजधानी शिमला को ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी। अगले 40 साल की चुनौतियों के मद्देनजर इसका निर्माण होगा।उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि यह रोपवे देश का सबसे लंबा और दुनिया का दूसरा सबसे लंबा रोपवे होगा। साउथ अमेरिका में 32 किलोमीटर लंबाई वाला अब तक का दुनिया का सबसे लंबा रोपवे है। मुकेश ने बताया कि रोपवे के निर्माण के लिए 31 मार्च से पहले इसके ग्लोबल टेंडर कर दिए जाएंगे और अगले साल अक्तूबर तक सभी औपचारिकताएं पूरी कर काम शुरू हो जाएगा। ढाई साल में प्रोजेक्ट का पहला चरण पूरा कर 250 केबिन के साथ इसका संचालन शुरू करने का लक्ष्य है। चीन के न्यू डेवलपमेंट बैंक की वित्तीय मदद से प्रोजेक्ट पर काम होगा। प्रोजेक्ट में करीब 250 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

Trending Videos

दुनिया का सबसे लंबा परवाणु से शिमला रोपवे भी प्रस्तावित
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि दुनिया का सबसे बड़ा रोपवे प्रोजेक्ट भी हिमाचल प्रदेश में बनेगा। परवाणु से शिमला तक करीब 6,800 करोड़ रुपये खर्च कर 38 किलोमीटर लंबा रोपवे बनाने की योजना है। निजी घरानों को पीपीपी मोड पर रोप वे बनाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। चिंतपूर्णी माता मंदिर के लिए 75 करोड़, जाबली से कसौली 253 करोड़, नारकंडा से हाटू पीक 172 करोड़, पालमपुर से थथली 585 करोड़, बाबा बालकनाथ मंदिर में 65 करोड़, बीड़ बिलिंग के लिए 156 करोड़ की लागत से पीपीपी मोड पर रोपवे बनाए जाएंगे।

चंबा में लंबित कार्यों को जल्द पूरा करें अधिकारी : पठानिया
 प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शुक्रवार दोपहर को कार्यालय में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की मौजूदगी में जलशक्ति विभाग और पथ परिवहन निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उनके विभाग से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। पठानिया ने विशेषकर अपने निर्वाचन क्षेत्र और जिला चंबा के जलशक्ति विभाग, पथ परिवहन निगम से संबंधित लंबित पड़े कार्यों की समीक्षा की और उन्हें समय से करने के निर्देश दिए। पठानिया ने कहा कि चंबा सामरिक दृष्टि से हिमाचल प्रदेश का महत्वपूर्ण जिला है। यहां भी अन्य जिलों की तरह विकास में गति देना अनिवार्य है। पठानिया ने अधिकारियों से बैठक में उठाए गए विषयों को शीघ्रता से सुलझाने के लिए कहा। उपमुख्यमंत्री से स्वयं हस्तक्षेप करने का आग्रह भी किया।
विज्ञापन

इस बैठक में प्रधान सचिव जल शक्ति विभाग ओंकार शर्मा, जल शक्ति विभाग की प्रमुख अभियंता अंजु शर्मा भी मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर को भटियात और चंबा में परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दिशा-निर्देश दिए। दोपहर बाद कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने कार्यालय कक्ष में गृह विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कई मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में गृह विभाग के सचिव अभिषेक जैन, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ,अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) सतवंत अटवाल और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अभिषेक त्रिवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें