फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जयराम ठाकुर बोले- ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट नेरचौक में ही उपयुक्त

Tue, 18 Apr 2023 08:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)

सार

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पहली बार 1000 करोड़ की राशि की स्वीकृति ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के लिए स्वीकृत करवाई है। सभी प्रकार के सर्वे किए गए हैं। अभी भी कार्य किया जा रहा है। 
विज्ञापन
जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए एयरपोर्ट की आवश्यकता है। हमने अपने कार्यकाल में बड़े अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए नेरचौक में कार्य किया है। पूर्व सीएम बल्ह में भाजपा नेता के निधन पर शोक जताने पहुंचे थे। बाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पहली बार 1000 करोड़ की राशि की स्वीकृति ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के लिए स्वीकृत करवाई है। सभी प्रकार के सर्वे किए गए हैं। अभी भी कार्य किया जा रहा है। उन्हें यकीन है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इसके लिए उपयुक्त कार्य करेंगे।

विज्ञापन


जयराम ने कहा कि कुछ लोग अफवाहें फैला रहे हैं कि एयरपोर्ट को कहीं और जगह बनाया जाएगा। पूरा हिमाचल हमारा है, लेकिन मैं नहीं समझता कि अगर यह एयरपोर्ट यहां नहीं बन सकता तो कहीं भी नहीं बन सकता। 10 करोड़ से अधिक राशि अभी तक यहां खर्च कर चुके हैं। कहा कि हिमाचल में पर्यटन की दृष्टि से सभी लोग यहां आते रहना चाहते हैं। इसीलिए हम लोग चाहते हैं कि बड़ा हवाई जहाज यहां पर लैंड करें उसी के लिए हमने यह जगह चिन्हित की है उन्होंने कांग्रेस के नेताओं से भी अपील की कि वह भी एयरपोर्ट के लिए अपनी सहभागिता निभाएं।

भाजपा नेता के घर शोक जताने पहुंचे जयराम
 पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार सुबह 10 बजे भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरुदेव शर्मा और नेरचौक व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा के घर उनकी माता के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और उनके दु:ख में शरीक हुए। इस अवसर पर उनके साथ मिल्कफेड के चेयरमैन निहाल चंद शर्मा, बल्ह भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र राणा, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, रणवीर सपहिया, कुलदीप ठाकुर, अरुण वर्मा, प्रियंका शर्मा, तेजपाल शर्मा, दिनेश चंदेल, जोध सिंह और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन



अमर उजाला की 75वीं वर्षगांठ पर दी बधाई
पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने अमर उजाला की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमर उजाला परिवार को बधाई दी। उन्होंने अमर उजाला के निष्पक्ष निडर कार्य की प्रशंसा की। कहा कि पहाड़ी राज्य हिमाचल में अमर उजाला का कार्य सराहनीय, निष्पक्ष और बेदाग है। चौथे स्तंभ के रूप में अमर उजाला परिवार अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी के साथ निभा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें