फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी को घाटे से उभारने के लिए जयराम सरकार ने निकाला नया फार्मूला

Tue, 06 Mar 2018 11:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम के खर्चे घटाने के साथ इसे घाटे से उबारने को जयराम सरकार ने नया फार्मूला निकाला है। अब एचआरटीसी बसों को मुनाफे में लाने के लिए निगम के तय पैरामीटर पर खरा उतरने वाले चालक, परिचालक और मेकेनिक को एक लाख रुपये तक इनाम मिलेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के हाथों से कर्मचारी को नकदी और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। दूसरे स्थान पर रहने वाले कर्मचारियों को ट्रॉफी सहित 50 हजार रुपये नकद दिए जाएंगे।

दूसरा इनाम पाने वाले कर्मचारियों को परिवहन मंत्री सम्मानित करेंगे। परिवहन निगम 800 करोड़ के घाटे में है। मंत्री निगम को घाटे से उबारने पर फोकस कर रहे हैं। हालांकि, परिवहन निगम इसके पैरामीटर तय कर रहा है।
विज्ञापन


बसों की सही माइलेज, एक्सीडेंट न होना, यात्रियों से बेहतर तालमेल, बस का साफ-सुथरा होना, तेल का कम खर्च, घाटे के रूट पर भी निगम की आय में इजाफा, सवारियों से अच्छा व्यवहार, बसों की रिपेयर में कोताही न बरतना आदि पैरामीटर इसमें शामिल किए जा सकते हैं। इसके अलावा डिपो के आरएम को भी सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन

पूर्व मंत्री बाली ने की थी 20 हजार इनाम की घोषणा

पूर्व कांग्रेस सरकार में परिवहन मंत्री रहे जीएस बाली ने भी निगम को घाटे से उबारने के लिए चालक और परिचालकों को 20 हजार रुपये तक सम्मानित करने का फैसला लिया था। इसके अलावा डिपो में भी एक लाख रुपये तक की घोषणा की थी।

परिवहन निगम करोड़ों के घाटे में है। इसे घाटे से उबारने की कोशिश की जा रही है। सरकार ने बेहतर सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को नकदी और ट्रॉफी देकर सम्मानित करने का फैसला लिया है। - गोविंद ठाकुर, परिवहन मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें