फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- केंद्र पर ठीकरा फोड़कर बचने की कोशिश कर रही हिमाचल सरकार

Mon, 11 Sep 2023 06:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/नेरचौक

सार

पहले कांग्रेस सरकार ने छह महीने बजट रोना रोते हुए निकाल दिए। अब आपदा के दौर में केंद्र पर ठीकरा फोड़ बचने की कोशिश कर रही है।
 
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार को बने नौ महीने हो गए हैं। पहले कांग्रेस सरकार ने छह महीने बजट रोना रोते हुए निकाल दिए। अब आपदा के दौर में केंद्र पर ठीकरा फोड़ बचने की कोशिश कर रही है। यह बात नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस की बस नहीं तो सरकार चलाने का दावा न करे।

विज्ञापन


सरकार आपदा के शोर में अपनी कमजोरी छिपाने के लिए केंद्र पर ठीकरा फोड़ रही है। जयराम ने कहा कि केंद्र सरकार आपदा के दौर में प्रदेश की हरसंभव मदद कर रही है। प्रदेश सरकार का यह कहना कि केंद्र से सहयोग नहीं मिल रहा है गलत बात है। केंद्र सरकार ने आपदा राहत के लिए प्रदेश सरकार को करोड़ों रुपये भेजे हैं।

वहीं राहत एवं बचाव के लिए एनडीआरएफ की टीम के साथ वायु सेना के हेलिकाप्टर राहत सामग्री पहुंचाने के लिए दिन-रात जुटे रहे। जयराम ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से केंद्र पर निर्भर होकर रह गई है। जयराम ने कहा कि सीएम रिस्टोरेशन के काम को करने के बजाय अभी भी संस्थानों को बंद करने में लगे हैं। सरकार पटेल यूनिवर्सिटी के दायरे को आधारभूत ढांचा न होने का हवाला देकर बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश सरकार मंडी को खंडहर बनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन यह ज्यादा दिन तक चलने वाला नहीं है। सरकार मंडी को बर्बाद करने की चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, उन्हें सफलता मिलने वाली नहीं है। इस अवसर पर सदर विधायक अनिल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, मंडलाध्यक्ष मुनीष कपूर, नगर निगम मंडी के उपमहापौर वीरेंद्र भट्ट व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें