फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। विवादों में रही हिमाचल पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के रविवार को घोषित परिणाम में इशांत जिला शिमला में टॉपर बने हैं। उन्होंने सामान्य वर्ग की मेरिट लिस्ट में 64 अंक लाकर प्रथम स्थान हासिल किया है। पिछली बार उनके 56 अंक थे। इसके अलावा गौरव ठाकुर, हितेश और अंकित शर्मा 56-56 अंक लेकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले भर का परिणाम 19.92 फीसदी रहा। परीक्षा में 935 उम्मीदवार पास हुए हैं। अब आने वाले दिनों में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू होगी। जिला शिमला में 4 जुलाई को पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा शहर के 11 विभिन्न केंद्रों में हुई थी। यह परीक्षा 4,693 अभ्यर्थियों ने दी थी। रविवार को परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इसमें 688 पुरुष और 247 महिला उम्मीदवार पास र्हुइं। एससी वर्ग की 32 और सामान्य वर्ग की 40 अंकों की मेरिट गई।
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि 3,541 पुरुष 1,105 महिला और चालक के लिए 47 पुरुष अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें 376 पुरुष 71 महिला परीक्षा में अनुपस्थित रहीं। हिमाचल पुलिस मुख्यालय के आदेशों के बाद मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें