फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरी पर हावी फैशन का जलवा, 22 साल की उम्र में घूम ली दुनिया

Fri, 11 Aug 2017 01:30 PM IST
शशिभूषण पुरोहित/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
...उम्र महज 22 साल। शिक्षा : पंजाब यूनिवर्सिटी से बीडीएस (डेंटिस्ट्री) अंतिम वर्ष। लेकिन फैशन की दुनिया में अब तक बतौर डायरेक्टर 55 ग्रैंड फैशन शो आयोजित करने का रिकॉर्ड ईशान के नाम दर्ज है। ईशान का कहना है कि वह यूं तो वह डेंटिस्ट्री की पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन अब कॅरियर की राह फैशन की ओर मुड़ गई है।
विज्ञापन


बिग बाजार और मैक्स जैसे मल्टीनेशनल ब्रांड के साथ बतौर कोरियोग्राफर अपने कॅरिअर की राह में कदम रख चुके ईशान ऊना जिला के चिंतपूर्णी के शिक्षक परिवार से संबंध रखते हैं। माता मीनाक्षी देवी शिक्षा विभाग में लेक्चर हैं, जबकि पिता का साया सिर से उस

वक्त उठ गया था, जब ईशान जमा दो की पढ़ाई खत्म करने के बाद अपने भविष्य की राह चुन रहा था। मिस इंडिया व मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड के लिए आयोजित समारोह में बतौर कोरियोग्राफर अपना जलवा दिखा चुके ईशान की फैशन की दुनिया में ऊंची उड़ान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिस-मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड के शो कर चुके निर्देशित

उसके लिए आसमां अभी और भी बाकी हैं। ईशान ने अमर उजाला को बताया कि उसेे बॉलीवुड से कुछ ऑफर हैं, जिनको लेकर अभी कुछ कहना जल्दबाजी है। ग्लैमर की दुनिया में कॅरिअर बनाना एक संघर्ष के रास्ते से गुजरना है। लेकिन अगर आपके दिल में कुछ कर दिखाने का जुनून हो तो कुछ भी असंभव नहीं।

ईशान का कहना है कि फैशन की दुनिया में वह सिने तारिका श्रीदेवी से काफी प्रभावित हैं। हाल ही में उन्होंने कल्चरल फेस्टिवल गूंज में मिस इंडिया अदिति शर्मा और मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड अमन ग्रेवाल के साथ बतौर ज्यूरी और कोरियोग्राफर के रूप में काम किया।

इससे पूर्व वह पंजाब यूनिवर्सिटी समेत स्वतंत्र तौर पर 55 फैशन शो आर्गेनाइज कर चुके हैं। ईशान का कहना है कि युवावस्था में हम अपने कॅरियअर को लेकर बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं और ऐसा रास्ता चुन लते हैं तो हमारे शौक और क्षमता के विपरीत होता है। ऐसे में हमें सोच समझकर फैसला लेना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें