अब ट्रेन में आप अपने मनपंसद रेस्टारेंट का खाना खा सकेंगे। इसके लिए रेलवे ने कई रेस्टारेंट के साथ करार किया है। आईआसीटीसी ने यह सुविधा शुरू की है। http://www.ecatering.irctc.co.in साइट पर लॉग इन करके मनपसंद खाना ऑर्डर किया जा सकता है। साइट पर दो विकल्प उपलब्ध हैं।
सर्च बाई स्टेशन और सर्च बाई पीएनआर नंबर। सर्च बाई स्टेशन करने पर रेलवे स्टेशन का नाम फिल करना होगा। इसके बाद उस स्टेशन पर मौजूद सभी रेस्टोरेंट का मेन्यू आपके पास खुल जाएगा। यहां से आप अपने मनपंसद रेस्टारेंट के खाने का ऑर्डर कर सकते हैं। अभी साइट पर प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए 300 रूपए से ज्यादा के ऑर्डर पर 10 फीसदी कैशबैक ऑफर चल रहा है।
एसएमएस से भी बुक कर सकते हैं
आईआरसीटीसी
- फोटो : Demo Pic
मनपंसद रेस्टारेंट का खाना बुक करने के लिए मोबाइल से meal PNR नंबर टाइप कर139 पर एसएमएस करें या फिर टोल फ्री नंबर 18001034139 डायल करके भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। या फिर 0120- 4383892-9 (8 लाईन) पर भी कॉल कर सकते हैं।
इन रेस्टारेंट का खाना मिलेगा- कमसम रेस्टारेंट प्राइवेट लिमिटेड, स्ट्रीट फूड बाई पंजाब ग्रिल, ट्रैवल फूड सर्विसेस, डोमिनोज पिज्जा, बीटीडब्ल्यू प्राइवेट लिमिटेड, फूडपांडा, दीपक एंड को., ट्रेवल खाना, चायोस, किशोर केटरर्स, वसंतम केटरर्स, बिरयानी पैराडाइज। इसके अलावा और भी कई सारे रेस्टारेंट के मैन्यू साइट पर मौजूद हैं।