फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सिविल अस्पताल में सीएम की माता के साथ ठीक बर्ताव नहीं करने के मामले में जांच शुरू

Fri, 28 Apr 2023 08:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)

सार

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। जल्द ही जांच पूरी कर उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
जांच (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की माता संसार देवी के साथ सिविल अस्पताल नादौन में ठीक बर्ताव न करने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच बैठा दी है। मामले की जांच के लिए विभाग की ओर एक तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जो जांच के बाद अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को देगी। वहीं, संबंधित चिकित्सक को भी कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है। मुख्यमंत्री की माता संसार देवी स्वास्थ्य जांच के लिए बीते 7 अप्रैल को सिविल अस्पताल नादौन आई हुईं थीं। जहां एक चिकित्सक का रवैया ठीक नहीं होने के कारण संसार देवी को यह उचित नहीं लगा।

विज्ञापन


जब विभाग को इस बात का पता चला तो तुरंत इस मामले पर जांच बैठा दी गई। हालांकि, पिछले दिनों भी अस्पताल में एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकों की ओर से समय पर जांच न करने का आरोप लगाया था। वहीं, इससे पूर्व नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष रीना देवी की ओर से मुख्यमंत्री से बात करने के बाद एक जरूरी दवाई उपलब्ध करवाने का मामला भी सामने आया था। इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। जल्द ही जांच पूरी कर उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें