फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Private Company Jobs: कस्टमर स्पोर्ट एग्जीक्यूटिव के 100, सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों की भर्ती

Fri, 10 Feb 2023 06:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/धर्मशाला

सार

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला शम्मी शर्मा ने बताया कि सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड, आरटीए झबोला, जिला बिलासपुर ने सिक्योरिटी सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड के 200 पद पुरुषों के लिए अधिसूचित किए हैं। वहीं, आईटी पार्क मोहाली में कस्टमर स्पोर्ट एग्जीक्यूटिव के 100 पदों को भरने के लिए 16 फरवरी को कॉलेज चौक बिलासपुर में सुबह 11:00 बजे से कैंपस इंटरव्यू होंगे। 
विज्ञापन
कैंपस इंटरव्यू(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलाइंसग्रो प्राइवेट लिमिटिड की ओर से आईटी पार्क मोहाली में कस्टमर स्पोर्ट एग्जीक्यूटिव के 100 पदों को भरने के लिए 16 फरवरी को कॉलेज चौक बिलासपुर में सुबह 11:00 बजे से कैंपस इंटरव्यू होंगे। जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं, ग्रेजुएट पास और बेसिक कंप्यूटर के ज्ञान के साथ ही न्यूनतम टाइपिंग स्पीड 25 शब्द प्रति मिनट, इंग्लिश और हिंदी में अच्छा कम्युनिकेशन स्किल्स होना चाहिए। चयनित युवाओं को मासिक मानदेय 13,000 से लेकर 15,000 रुपये और पीएफ, ईएसआई की सुविधा भी दी जाएगी। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष रखी गई है। साक्षात्कार में महिला और पुरुष अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। 

विज्ञापन


सुपरवाइजर, सिक्योरिटी गार्ड के भरे जाएंगे 200 पद
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला शम्मी शर्मा ने बताया कि सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड, आरटीए झबोला, जिला बिलासपुर ने सिक्योरिटी सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड के 200 पद पुरुषों के लिए अधिसूचित किए हैं। इन्हें भरने के लिए कांगड़ा जिले में 14 फरवरी को उपरोजगार कार्यालय बैजनाथ, 15 को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय धर्मशाला और 16 फरवरी को उपरोजगार कार्यालय नूरपुर में पात्र युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। साक्षात्कार प्रात: 10:00 बजे से आरंभ होंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, कद 168 सेंटीमीटर से अधिक तथा आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष रखी गई है। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से प्रतिमाह 15,500 से 18,000 वेतनमान दिया जाएगा और उनका कार्यस्थल सोलन, शिमला, ऊना, बद्दी, परवाणु और चंडीगढ़ रहेगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ रोजगार कार्यालय पधार कर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। इसे लेकर अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 85580-62252 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें