फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Day: 13,050 फीट की ऊंचाई पर माइनस डिग्री तापमान में योग कर दिया निरोग रहने का संदेश

Wed, 21 Jun 2023 06:10 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/केलांग

सार

माइनस तापमान में आयुष विभाग, मनाली प्रशासन के कर्मियों, आईटीबीपी के जवानों, कोकसर के ग्रामीणों समेत पर्यटकों ने माइनस डिग्री तापमान में रोहतांग पहुंचकर योग की विभिन्न विधाएं की।
विज्ञापन
रोहतांग में योग कर दिया निरोग रहने का संदेश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कुल्लू में 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रे में योग कर निरोग रहने का संदेश दिया गया। माइनस तापमान में आयुष विभाग, मनाली प्रशासन के कर्मियों, आईटीबीपी के जवानों, कोकसर के ग्रामीणों समेत पर्यटकों ने माइनस डिग्री तापमान में रोहतांग पहुंचकर योग की विभिन्न विधाएं की। लाहौल-स्पीति में भी 11,980 फीट की ऊंचाई पर काजा में स्थित आइस हॉकी रिंक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। यह दोनों कार्यक्रम आयुष विभाग की ओर से करवाए गए। रोहतांग में सुबह 10:30 बजे योग दिवस मनाया गया। इसमें मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। जिला आयुष अधिकारी डॉ. ज्योति कंवर ने कहा कि आयुष विभाग जिले सभी छह विकास खंडों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है।

विज्ञापन



इसलिए 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रे को भी योग दिवस के कार्यक्रम के लिए चिह्नित किया गया है। उन्होंने कहा का रोहतांग दर्रा में माइनस डिग्री तापमान में 325 लोगों योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की शपथ भी ली। इस दौरान आयुष विभाग के वरिष्ठ सहायक यशवंत ठाकुर, एसडीएम मनाली रमन शर्मा आदि उपस्थित रहे। उधर, काजा में योग दिवस में अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि योग करने से व्यक्ति मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहता है। रोजाना योग करना कई बीमारियों से लडऩे में मदद करता है। योग दिवस का उद्देश्य स्वस्थ रहने के लिए योग को बढ़ावा देना है।

ये भी पढ़ें: Chamba News: 5 लाख विदेशियों को योग सीखा चुके हैं महेंद्र कुमार शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट और जिला न्यायपालिका में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

 हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट और राज्य की जिला न्यायपालिका में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। सुबह 07:00 से 08:00 बजे तक उच्च न्यायालय के साथ-साथ जिला न्यायपालिका में योग सत्रों का आयोजन किया गया। हाईकोर्ट परिसर में न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान, न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर, न्यायाधीश सत्येन वैद्य, न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह, महाधिवक्ता अनूप रतन, भारत के उप सॉलिसिटर जनरल बलराम शर्मा ने योग सत्र में भाग लिया। इस मौके पर रजिस्ट्रार जनरल और रजिस्ट्रार, केंद्रीय परियोजना समन्वयक और न्यायिक अकादमी निदेशक मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें