हॉस्टल का खर्च चलाने के लिए वह खेतों में काम भी करती हैं। मोहरसिंघी में लड़कियों को हैंडबाल का प्रशिक्षण दे रहीं स्नेहलता स्कूल में राजनीति शास्त्र की अध्यापिका हैं।
सात लड़कियां और दो लड़के इंटरनेशनल स्तर पर खेल चुके हैं। प्रशिक्षु मेनिका पॉल भारतीय जूनियर हैंडबाल टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं। अन्य प्रशिक्षुओं ने शानदार प्रदर्शन कर सात गोल्ड, पांच सिल्वर व छह कांस्य पदक जीते हैं।