फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर विश्वविद्यालय क्षेत्रीय पुरुष खो-खो प्रतियोगिता: आठ विजेता टीमों ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Mon, 28 Mar 2022 09:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

सोमवार को हुए लीग मैचों में आठ विजेता टीमों ने क्वार्टर फाइनल जगह बनाई। दिन की शुरुआत शिवाजी विवि कोल्हापुर और दवानागरी विवि के बीच जबरदस्त मुकाबले से हुई। 
विज्ञापन
अंतर विश्वविद्यालय क्षेत्रीय पुरुष खो-खो प्रतियोगिता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में चल रही अंतर विश्वविद्यालय क्षेत्रीय पुरुष खो-खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन लीग मैच हुए। सोमवार को हुए लीग मैचों में आठ विजेता टीमों ने क्वार्टर फाइनल जगह बनाई। दिन की शुरुआत शिवाजी विवि कोल्हापुर और दवानागरी विवि के बीच जबरदस्त मुकाबले से हुई। इस मैच में शिवाजी विवि ने दवानागरी विवि को 15-13 से हराया। वहीं दूसरे मैच में सावित्रीबाई फुले विवि पुणे ने केआईआईटी भुवनेश्वर को 18-15 से हराया। एक अन्य मुकाबले में कालीकट विवि ने महाऋषि दयानंद विवि रोहतक हरियाणा को 18-4 से एकतरफा मुकाबले में हराया। 

विज्ञापन


पंजाब विवि चंडीगढ़ ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूपी विवि को 26-15 से करारी मात दी। केआईआईटी भुवनेश्वर ने पंजाबी विवि पटियाला को 15-13 के मुकाबले में हराया। दवानागरी विवि ने डीएवी विवि जालंधर पंजाब को 17-16 के कड़े मुकाबले में मात दी। डॉ. बीएएम विवि औरंगाबाद ने कालीकट विवि को 21-14 से हराया। अंतर विश्वविद्यालय क्षेत्रीय पुरुष खो-खो प्रतियोगिता में चार जोन से कुल 16 टीम हिस्सा ले रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें