फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेज महिला हॉकी: मंडी को हराकर ऊना बना चैंपियन

Fri, 04 Mar 2022 10:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

पुरुष वर्ग के उद्घाटन मैच में राजकीय महाविद्यालय मंडी का मुकाबला घुमारवीं से हुआ। इसमें मंडी ने घुमारवीं को 5-0 से हराया। दूसरा मुकाबला चंबा और सुन्नी के बीच हुआ। इस मैच में सुन्नी ने चंबा को 3-2 से हराया।
विज्ञापन
विजेता टीम के साथ वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतर महाविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता के महिला वर्ग का फाइनल राजकीय महाविद्यालय ऊना के नाम रहा। वहीं, द्वितीय स्थान राजकीय महाविद्यालय मंडी ने हासिल किया। शुक्रवार को खेले गए इस फाइनल मुकाबले में ऊना ने मंडी को 4-3 से हराया। शुक्रवार को पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता का भी उद्घाटन हुआ। पुरुष वर्ग के उद्घाटन मैच में राजकीय महाविद्यालय मंडी का मुकाबला घुमारवीं से हुआ। इसमें मंडी ने घुमारवीं को 5-0 से हराया। दूसरा मुकाबला चंबा और सुन्नी के बीच हुआ।

विज्ञापन


इस मैच में सुन्नी ने चंबा को 3-2 से हराया। हमीरपुर को एमएलएसएम सुंदरनगर ने 6-0 से हराया। चौथे मैच में राजकीय महाविद्यालय ऊना ने सोलन को 7-0 से हराया। शुक्रवार को प्रतियोगिता में छठे वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने विजेता महिला टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद, प्रो. प्रतिमा नड्डा, डॉ. समीक्षा, प्रो. अश्वनी पटेल, प्रो. पुनीत प्रेम, विनोद इस दौरान मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें