फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद हो जाएगा टीवी, ये है सेट टॉप बॉक्स लगाने की आखिरी तिथि

Thu, 24 Sep 2015 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शिमला के सभी केबल उपभोक्ताओं को 31 दिसंबर से पहले सेट टॉप बाक्स उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। केबल टेलीविजन नेटवर्क अधिनियम के तहत जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक के दौरान बुधवार को इसे लेकर डीसी शिमला ने केबल आपरेटरों को निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


भारत सरकार के डिजिटल ऐड्रेसबल सिस्टम (डीएएस) से संबंधित निर्देशों के तहत यह आदेश दिए गए। डीसी दिनेश मल्होत्रा ने बताया कि केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप देश भर में केबल टीवी नेटवर्क डिजिटलाइजेशन का कार्य चार चरणों में होगा।

शहरी क्षेत्रों में यह कार्य 31 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। उपायुक्त ने शिमला के शहरी क्षेत्रों में केबल टीवी के डिजिटलाइजेशन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की तथा केबल टीवी नेटवर्क के प्रबंधकों को यह कार्य समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


केबल आपरेटरों को केवल पंजीकृत चैनलों को प्रसारित करने के निर्देश दिए और नेटवर्क में जिला लोक संपर्क अधिकारी शिमला की ओर से प्रसारित किए जाने वाले विज्ञापनों में केबल टेलीविजन नेटवर्क विनियमन एक्ट, 1995 के तहत विज्ञापन कोड और प्रोग्राम कोड की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित बनाने के भी निर्देश दिए।

डीपीआरओ के पास देना होगा रिकार्ड
जिला शिमला के सभी केबल आपरेटरों को पंजीकरण से संबंधित रिकार्ड जिला लोक संपर्क अधिकारी शिमला के पास उपलब्ध करवाना होगा। डीसी शिमला ने केबल ऑपरेटरों को इसे लेकर निर्देश जारी किए हैं। डीसी शिमला ने जिला के सभी केबल आपरेटरों को दूरदर्शन के सभी चैनल अनिवार्य रूप से प्रसारित करने के निर्देश दिए। डीसी ने केबल आपरेटरों को मनमाने तरीके से चैनल बंद न करने को लेकर भी चेताया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें