फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली हाइवे पर हादसा, बाल-बाल बचे एसपी

Thu, 24 Sep 2015 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हणोगी के पास हुए सड़क हादसे में एसपी कुल्लू और उनकी पत्नी समेत चालक घायल हो गए। सभी का कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसपी कुल्लू पद्म सिंह अपनी पत्नी पूनम के साथ सरकारी वाहन में मंडी से कुल्लू की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन


इस बीच हणोगी माता मंदिर के पास ओवरटेक करते हुए टैंपो टाटा 407 ने एसपी कुल्लू की कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें कार में सवार तीनों लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते औट पुलिस मौके पर पहुंची और एसपी व उनकी पत्नी समेत चालक को उपचार के लिए कुल्लू पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी टैंपो टाटा-407 के चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। दोनों हादसों का कारण चालक द्वारा वाहन लापरवाही और तेज गति से चलाना माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें