फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal By-Election: हिमाचल उपचुनाव में तर्जनी के बजाय मध्यमा अंगुली पर लगाई जाएगी स्याही

Wed, 19 Jun 2024 07:25 PM IST
अंकेश डोगरा पीटीआई, शिमला

सार

देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव में तर्जनी के बजाय मध्यमा अंगुली पर स्याही लगाई जाएगी। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग ने कहा कि देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव में तर्जनी के बजाय मध्यमा अंगुली पर स्याही लगाई जाएगी। यह कदम हाल ही में सात चरणों में से अंतिम चरण में एक जून को हुए लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उठाया गया है, जब तर्जनी पर स्याही लगाई गई थी और अभी भी मतदाताओं के हाथों से स्याही नहीं हटाई गई है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि एक अधिसूचना में गर्ग ने हमीरपुर, कांगड़ा और सोलन जिलों के जिला चुनाव आयुक्तों को बाएं हाथ की तर्जनी के बजाय मध्यमा अंगुली पर स्याही लगाने का निर्देश दिया है। पत्र में कहा गया है कि यदि वर्तमान चुनाव की तिथि से दो महीने से अधिक समय पहले कोई चुनाव हुआ है तो चुनावी स्याही मध्यमा अंगुली पर लगाई जाएगी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उनकी ओर से चुनाव कराने वाले पक्षों सहित सभी संबंधित पक्षों को निर्देश भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें