फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला बसस्टैंड हादसे में घायल महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

Fri, 20 Jan 2017 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला लोकल बस स्टैंड में बस के इंतजार के दौरान बीम गिरने से घायल महिला की वीरवार शाम आईजीएमसी में मौत हो गई। यह महिला भट्टाकुफर की रहने वाली बताई जा रही है। महिला का नाम सुनीता ठाकुर (45) था। घटना वाले दिन के बाद से ही महिला को चिकित्सकों की निगरानी में वेंटिलेटर पर रखा गया था, जहां वीरवार शाम 5:45 पर महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बस हादसे में चार लोग घायल हुए थे।  बताया जा रहा है कि महिला के भांजे की कुछ दिन बाद शादी है। शादी व अन्य सामान की खरीदारी लिए ही वह मंगलवार को अपने पति के साथ बाजार पहुंची थी। जैसे ही पूरी खरीदारी करके महिला लोकल बस स्टैंड पहुंची, तो इस दौरान बस स्टैंड के समीप महिला पर बीम आ गिरा। बीम के गिरने के बाद महिला बुरी तरह घायल हो गई।

ऐसे में महिला को तुरंत आईजीएमसी ले जाया गया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने तुरंत उपचार किया और महिला को भर्ती कर लिया। वहीं, हादसे के दूसरे दिन से चिकित्सकों ने उसे वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार बीम के गिरने से महिला के पेट, रीढ़ की हड्डी, कूल्हे की हड्डी सहित अन्य मल्टी इंजरी हो गई थी। महिला की मौत की पुष्टि अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने की है।
विज्ञापन


दिहाड़ी लगाता है महिला का पति
महिला का पति मेहनत-मजदूरी करता है। नगर निगम के आयुक्त ने कहा था कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी किसी भी तरह की कार्रवाई सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने दिए तीन हजार
हादसे के बाद जिला प्रशासन ने मौके पर तो पीड़ितों को फौरी राहत दी, लेकिन महज तीन हजार रुपये। यह पैसे तो ऊंट के मुंह में जीरे के सामान हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें