स्कूलों में छात्र भारत और पाक रिश्तों का इतिहास पढ़ेंगे। सीबीसीएसई ने इसकी शुरूआत की है। सीबीएसई ने ओपन टेक्स्ट बेस्ड असेसमेंट पाठ्यक्रम में कुछ गंभीर विषय जोड़े हैं। 9वीं और ग्यारहवीं के छात्रों की मार्च 2016 में इसी पाठ्यक्रम से परीक्षा भी होगी।
सीबीएसई ने खाद्य सुरक्षा बिल, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को भी पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है। कक्षा 9वीं तथा ग्यारहवीं के लिए ऑनलाइन टेक्स्ट मैटीरियल को स्कूलों को भेज दिया गया है।
वर्ष 2016 मार्च में होने वाली 9वीं व ग्यारहवीं की परीक्षाओं में छात्रों से इसी सामग्री के आधार पर सवाल पूछे जाएंगे। सीबीएसई ने 2014 में ओपन टेक्स्ट बेस्ड असेसमेंट सिस्टम शुरू किया था। 9वीं तथा ग्यारहवीं में इस व्यवस्था को वर्ष 2016 में भी जारी रखा जा रहा है। फिलहाल बोर्ड बारहवीं में इसे विस्तार नहीं दे रहा है।