फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: खेल महाकुंभ समारोह में शामिल हुए रोहित शर्मा, बोले- खेल पर होता है फोकस, नहीं देखता हूं स्कोर बोर्ड

Tue, 05 Mar 2024 06:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू मैदान में मंगलवार को सांसद खेल महाकुंभ 3.0 के शुभारंभ पर पहुंचे रोहित शर्मा ने युवाओं को फील्ड के किस्से भी सुनाए। 
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि मैच के दौरान उनका फोकस केवल खेल पर होता है। वह स्कोरबोर्ड की तरफ ध्यान नहीं देते। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू मैदान में मंगलवार को सांसद खेल महाकुंभ 3.0 के शुभारंभ पर पहुंचे रोहित शर्मा ने युवाओं को फील्ड के किस्से भी सुनाए। इस दौरान रोहित शर्मा की स्टंप माइक में कैद हुई आवाजों को भी सुनाया गया। इस पर उनके फैंस ने खूब मजे लिए। रोहित बोले- एक मैच के दौरान जब उन्हें पता चला कि बैट से रन बनाने के बाद भी अंपायर ने रन लैग बाय के रूप में दिए हैं तो उन्होंने कहा कि बीरू थाई पैड दिया क्या, इतना बड़ा बैट लगा है।

विज्ञापन

 

रोहित ने कहा कि वह पहले ही दो मैच में डक पर आउट हुए हैं तो पहला रन महत्वपूर्ण होता है। रोहित से जब स्टंप माइक की आवाज के बारे में पूछा गया तो बोले, वह स्लिप पर खड़े रहते हैं। वहां डीआरएस लेने के लिए थोड़ा अच्छा रहता है। वहां पर कीपर और अन्य खिलाड़ियों से बात करते हैं तो स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो जाता है। हंसकर कहा कि यह लोगों के लिए अच्छा है। जब पूछा गया कि ऐसा क्या है जो आज तक स्टंप माइक पर सामने नहीं आया है तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि ऐसा बहुत कुछ है जो सामने नहीं आया है।

रोहित शर्मा सबसे शरारती खिलाड़ी
कोच राहुल द्रविड़ से पूछा गया कि टीम के सबसे शरारती खिलाड़ी कौन हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि कप्तान रोहित शर्मा। इस पर रोहित बोले भी हंसते हुए बोले- वह बाहर भी कप्तान हैं तो ड्रेसिंग रूम में भी। द्रविड़ ने कहा कि खेल से जो प्राप्त किया है, उसके लिए वह स्वयं को खुशनसीब मानते हैं। खेल ने उन्हें एक जिंदगी दी है। खेल से सभी को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। वह खुशनसीब हैं कि वह भारत के लिए खेले। खेल महाकुंभ से यहां के युवा उभर कर सामने आएंगे। खेलों से समुदाय को भी बढ़ावा मिलता है। साथ ही युवाओं का स्वास्थ्य सही रहता है। द्रविड़ ने कहा कि यदि हम प्रोफेशनल खेल भी नहीं खेलते हैं तो भी यह सब बातें जीवन में आवश्यक हैं।
विज्ञापन

रोहित और राहुल ने मैदान में लगाए शॉट
खेल महाकुंभ के शुभारंभ पर रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने स्टेज से टेनिस पर बॉल पर खूब शॉट लगाए। स्टेज पर विकेट लगाकर रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ से बल्लेबाजी कराई गई। दोनों ने शॉट खेलकर गेंद फैंस तक पहुंचाई और फैंस ने गेंदों को कैच किया और अपने पास रख लिया। रोहित शर्मा ने फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाई और उन्हें बैट और जर्सी पर ऑटोग्राफ दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें