पीएम मोदी पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं: अनुराग
बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के पीएम नरेंद्र मोदी पर परिवारवाद वाले तंज पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं और सभी भारतीय उन्हें अपने परिवार का सदस्य मानते हैं। मैं भी उनके परिवार के सदस्य हूं। इन लोगों ने जितनी बार भी पीएम मोदी को गाली दी है, वह मजबूती से सामने आए हैं और भविष्य में भी ऐसा करना जारी रखेंगे
हिमाचल का छोकरा होने पर गर्व, स्वाभिमान से समझौता नहीं : अनुराग
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोरोना काल में संसद में जब मैं विपक्ष के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश कर रहा था तो विपक्ष ने मुझे नीचा दिखाने के लिए हिमाचल का छोकरा कहकर तंज कसा। उनका मानना था कि हिमाचल छोटा सा राज्य है। लेकिन मैं भी देवभूमि, वीरभूमि हिमाचल से हूं। कहा कि जहां से देश के कुल 21 परमवीर चक्र विजेता हैं, उनमें से चार उसी हिमाचल के हैं। पहला परमवीर चक्र विजेता भी हिमाचल से ही है। बताया कि हिमाचली सिद्धांत और स्वाभिमान से समझौता नहीं करते हैं।