फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत होगा चीन से ताकतवर, बंटेगा पाक'

विज्ञापन
विज्ञापन
साल 2025 तक भारत चीन से अधिक ताकतवर होगा। चीन की शक्तियां आगामी दस साल तक लगातार बढ़ती रहेंगी। दस साल बाद चीन, अमेरिका और भारत विश्व के लिए एक साथ मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन


धर्मशाला के होटल धौलाधार में आयोजित 53वें अखिल भारतीय राष्ट्रीय सम्मेलन में भारत के चीन और पाकिस्तान से संबंध विषय पर चर्चा-परिचर्चा के दौरान यह बात ज्योतिषियों ने कही है।

पंडित अक्षय शर्मा निवासी मोगा पंजाब ने भारत, चीन, पाकिस्तान, बंगलादेश, तिब्बत और भूटान की भौगोलिक दृष्टि के मद्देनजर आने वाले दस सालों यानि वर्ष 2025 में इन देशों की स्थिति क्या होगी। इसको लेकर अंकगणना और ज्योतिष के आधार पर भविष्यवाणी की।
विज्ञापन

पाकिस्तान का विभाजन संभव

वास्तुकार कुलदीप सलूजा निवासी उज्जैन ने कहा कि अंक गणित के मुताबिक पाकिस्तान का एक और विभाजन हो सकता है। इस अवसर पर संजय शर्मा, अक्षय शर्मा, संतोष भार्गव, पंडित राजीव शर्मा, बीएस बाबा, कंवर विशाल, जीवन वर्मा, परमजीत, तिथि गोस्वामी, कशिश डावर और आशुतोष शर्मा ने भी शिरकत की।

सम्मेलन के दूसरे दिन आयोजित चर्चा-परिचर्चा में भाग लेते हुए अक्षय ने बताया कि इन सभी देशों की भौगोलिक स्थिति के अनुसार तिब्बत जब भारत के साथ था, तब भारत तरक्की नहीं कर पाया। लेकिन, चीन की भौगोलिक स्थिति के अनुसार ही तिब्बत पर कब्जा करते ही उसका विकास शुरू हो गया।
विज्ञापन

भारत से दोस्ती, बांग्लादेव का होगा विकास

सम्मेलन में अंक गणना के अनुसार इसी प्रकार बंगलादेश भी चीन या भारत के साथ मिलता है तो उसका विकास होगा। भारत अगले दस साल में चीन, अमेरिका और रूस से अधिक विकसित होगा।

मितुल, गुरदीप सिंह, और बृज मोहन कपूर, शैलेंद्र अतिका, विशाल, पंकज चंदेल, हरीश मल्लिक, डा. अशोक भंडारी और शिवराज साहनी आदि भी उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें