फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-श्रीलंका टी-20 सीरीज: 20 फरवरी तक मुकाबले के लिए तैयार हो जाएगा धर्मशाला स्टेडियम

Wed, 09 Feb 2022 01:54 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

एचपीसीए के मुख्य पिच क्यूरेटर सुनील चौहान ने कहा कि 20 फरवरी के बाद जब मर्जी धर्मशाला में मैच हो जाएगा। हम इसके लिए 20 फरवरी तक मैदान की आउट फील्ड और पिचों को तैयार कर लेंगे। 16 फरवरी से पिचों की तैयार करने का काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा मशीनों की सर्विस चल रही है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले के लिए 20 फरवरी तक मैदान को तैयार कर दिया जाएगा। मुख्य पिच क्यूरेटर सुनील चौहान की टीम मैदान को तैयार करने के लिए 10 जनवरी से जुटी हुई है। अब तक लगभग आधे ज्यादा का काम पूरा हो चुका है। मैदान में आउट फील्ड भी तैयार करने के लिए काम चल रहा है और 16 फरवरी से मैच की पिचों को तैयार करने को काम शुरू होगा जो 20 फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा स्टेडियम के विभिन्न स्टैंडों में साफ सफाई और रंग रोगन का काम चल रहा है। सूत्रों की मानें तो बीसीसीआई भारत-श्रीलंका सीरीज में टेस्ट मैचों से पहले टी-20 सीरीज को करवाने का मन बना रही है, लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। अगर ऐसा होता है तो 26 और 27 फरवरी को धर्मशाला स्टेडियम में दो-20 मैच हो सकते हैं। 

विज्ञापन


20 तक तैयार हो जाएगा मैदान और पिचें: चौहान
एचपीसीए के मुख्य पिच क्यूरेटर सुनील चौहान ने कहा कि 20 फरवरी के बाद जब मर्जी धर्मशाला में मैच हो जाएगा। हम इसके लिए 20 फरवरी तक मैदान की आउट फील्ड और पिचों को तैयार कर लेंगे। 16 फरवरी से पिचों की तैयार करने का काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा मशीनों की सर्विस चल रही है।

समय से पहले कर लेंगे पूरी तैयारियां: सुमित
एचपीसीए के सचिव सुमित कुमार शर्मा ने बताया कि भारत-श्रीलंका टी-20 सीरीज के लिए समय से पहले सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। बीसीसीआई 20 फरवरी के बाद कभी भी भारत-श्रीलंका सीरीज का मैच करवा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें