फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में टी-20: स्टेडियम में साढ़े छह बजे तक ही एंट्री, डीसी और एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

Sat, 19 Feb 2022 08:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए भी पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। गगल एयरपोर्ट से लेकर खिलाड़ियों के विश्राम स्थल तथा स्टेडियम तक सुरक्षा घेरे में ही लाया जाएगा।
विज्ञापन
तैयारियों का जायजा लेते उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, एसपी खुशहाल शर्मा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 26 और 27 फरवरी को प्रस्तावित टी-20 क्रिकेट मैच को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां आरंभ कर दी हैं। शनिवार को क्रिकेट स्टेडियम में जिला प्रशासन तथा एचपीसीए प्रबंधन के बीच बैठक भी हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि क्रिकेट मैच के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाएगा।  उन्होंने कहा कि मैच शाम सात बजे आरंभ होगा, जबकि प्रवेश द्वार पर साढ़े छह बजे तक ही एंट्री की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस दौरान पार्किंग की उचित व्यवस्था को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। सुरक्षा की दृष्टि से भी पुलिस प्रशासन की ओर से धर्मशाला तथा इसके आसपास के क्षेत्रों को सेक्टरों में विभाजित करने के लिए प्लान तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में यह मैच शाम के समय होंगे, इसलिए विद्युत बोर्ड को स्ट्रीट लाइटों की आवश्यक मरम्मत करने तथा पार्किंग स्थलों पर भी विद्युत की उचित व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों की मरम्मत को लेकर भी कदम उठाने के लिए कहा गया है। शहर में पेयजल की उचित व्यवस्था के लिए भी कदम उठाए जाएंगे। मैच के दिन प्रवेश द्वारों पर ज्यादा भीड़ नहीं जुटे, इसके लिए भी एचपीसीए को तैयारी करने के लिए कहा गया है।

एसपी खुशहाल शर्मा ने कहा कि मैच के दौरान सुरक्षा के उचित प्रबंध किए जाएंगे। इसके लिए सुरक्षा प्लान तैयार कर लिया गया है, खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए भी पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। गगल एयरपोर्ट से लेकर खिलाड़ियों के विश्राम स्थल तथा स्टेडियम तक सुरक्षा घेरे में ही लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। इस दौरान उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक ने स्टेडियम में तैयारियों का जायजा भी लिया। इस अवसर पर एसडीएम शिल्पी बेक्टा, एएसपी पुनीत रघु सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा एचपीसीए के अधिकारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें