फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक मैच शिफ्ट, क्रिकेट प्रेमियों के करोड़ों रुपये डूबे

Thu, 10 Mar 2016 12:32 PM IST
प्रखर दीक्षित/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
धर्मशाला से भारत पाकिस्तान का बहु प्रतीक्षित मैच आखिरकार कोलकाता शिफ्ट हो गया। इसके साथ ही धर्मशाला के खूबसूरत वेन्यू पर मैच देखने की हसरत तो टूटी ही, साथ ही हजारों खेल प्रेमियों के करोड़ों रुपये भी डूब गए। मैच देखने के लिए टिकट हासिल करने के बाद हजारों लोगों ने ऑनलाइन साइटों के जरिये होटलों की बुकिंग कराई थी।
विज्ञापन


साथ ही आने जाने के रेल या हवाई टिकट भी बुक करा लिए थे। लेकिन अब मैच शिफ्ट होने के बाद बुकिंग कैंसिल कराने का दौर शुरू हो गया है। इसके साथ ही अब खेल प्रेमियों को हसरत पूरी न होने के साथ ही करोड़ों की कीमत चुकानी पड़ेगी।

धर्मशाला में 19 मार्च को टी 20 विश्वकप का भारत पाकिस्तान का मैच होना प्रस्तावित था। क्रिकेट प्रेमियों खासकर भारतीय खेल प्रेमियों के लिए यह एक बहुप्रतीक्षित मैच था। लिहाजा टिकट हासिल करने के साथ ही हजारों की संख्या में दर्शकों ने धर्मशाला, कांगड़ा, चामुंडा, ज्वालाजी और पठानकोट तक के होटलों में हफ्तों पहले कमरों की बुकिंग करा ली।
विज्ञापन

होटलवालों को उठाना पड़ेगा नुकसान

वेन्यू शिफ्ट होने के साथ ही बुकिंग कैंसिल कराने पर खेल प्रेमियों को नुकसान उठाना पड़ेगा। - फोटो : demo pic
धर्मशाला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अश्विनी बांबा की मानें तो इस पूरे इलाके के करीब सात हजार से ज्यादा कमरों की ऑनलाइन बुकिंग हुई थी। इनमें ज्यादातर के लिए ऑनलाइन ही एडवांस पेमेंट भी हुआ था। लेकिन अब वेन्यू शिफ्ट होने के साथ ही बुकिंग कैंसिल कराने पर खेल प्रेमियों को नुकसान उठाना पड़ेगा।

कारण, कई बड़ी ऑनलाइन होटल बुकिंग साइटों में कैंसलेशन चार्ज पड़ता है। साथ ही कुछ साइट ऐसी भी हैं जिनमें होटलों के रूम की बुकिंग उसी दिन कैंसिल कराने पर पूरी कीमत कैंसलेशन फीस के रूप में चार्ज करती हैं।

आंकड़ों से समझें खेल प्रेमियों का नुकसान
धर्मशाला और आसपास के होटलों में ठहरने पर औसतन पांच हजार रुपये प्रति दिन का एक कपल का खर्च आता है। इसमें होटल के रूम रेंट के साथ ही ट्रांसपोर्ट और फूडिंग शामिल होती है। मैच के लिए औसतन लोग तीन से चार दिन की रूम बुकिंग कराते हैं। इस तरह के करीब सात हजार रूम ऑनलाइन बुक हुए हैं। इस हिसाब से करोड़ों रुपये का आंकड़ा बनता है।
विज्ञापन

हिमाचल को मिल सकता था इसका लाभ

टीम इंडिया
होटल इंडस्ट्री से जुड़े अश्विनी सूद कहते हैं कि अगर मैच होता तो धर्मशाला समेत प्रदेश को करीब पंद्रह से बीस करोड़ का राजस्व मिलता। इस दौरान करीब पांच से सात हजार युवाओं को अस्थायी तौर पर ही सही, पर रोजगार मिलता। अब मैच न होने की स्थिति में खेल प्रेमियों के साथ साथ हिमाचल के व्यवसायियों और युवाओं को भी नुकसान उठाना पड़ेगा।

रिफंड या कोलकाता मैच के टिकट क्लेम कर सकते हैं लोग
धर्मशाला से मैच कोलकाता शिफ्ट होने के साथ ही अभी से धर्मशाला क्रिकेट ग्राउंड पर टिकट वापसी के लिए लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के प्रवक्ता मोहित सूद ने बताया कि वेन्यू शिफ्ट होने की स्थिति में आईसीसी ने टिकट की रकम रिफंड करने की व्यवस्था की है। साथ ही जो लोग कोलकाता में मैच देखना चाहते हैं वह इस टिकट के जरिये कोलकाता के लिए टिकट क्लेम कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें