फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियों को लुभा रहा देश का पहला इग्लू, 4 हजार में मिल रहा ये सब

Sat, 19 Jan 2019 01:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर रतन कटोच, अमर उजाला, मनाली/कोकसर (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन नगरी मनाली में 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बर्फ की दीवार को काटकर बनाया देश का पहला इग्लू आजकल सैलानियों को खूब लुभा रहा है। बर्फ के भीतर बने घर में एक रात गुजारने के लिए देश-विदेश के पर्यटक मनाली से 16 किलोमीटर दूर सेथन गांव पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


स्थानीय दो युवाओं विकास कुमार और टशी दोरजे ने पहले बर्फ में इस घर को शौकिया तौर पर बनाया, लेकिन अब अब इसे ईको टूरिज्म से जोड़ दिया है। बता दें कि फिनलैंड, नार्वे, स्वीडन, इंग्लैंड और ऑस्ट्रिया में ऐसे ही व्यावसायिक इग्लू का प्रचलन है। 

मनाली के सेथन में बनाए इग्लू तक पहुंचना बेहद रोमांचक है। प्रीणी गांव से सेथन तक लगभग 14 किलोमीटर का रास्ता बर्फ के बीच से होकर जाता है। यहां जिप्सी के माध्यम से ही पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन


मनाली पहुंचने वाले पर्यटक बर्फ से बने घर का आनंद ले रहे हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रीणी गांव के चार युवक राकेश ठाकुर, सुनील, रंजीत और ओम प्रकाश ने भी सेथन में इग्लू बनाना शुरू किया है। उन्होंने बताया कि इग्लू बनाना आसान काम नहीं है।

विज्ञापन

इग्लू संचालक टशी ने बताया कि इसमें पर्यटकों के लिए रहने और खाने-पीने की सभी सुविधाएं हैं। इग्लू को देखने पहुंचे मुंबई के पर्यटक जतिन और श्रेया ने बताया कि यहां पहुंच कर एक अलग ही अनुभव का एहसास होता है।

हमें पता चला तो अपने बच्चों के साथ यहां पहुंचे हैं। मनाली के पर्यटन व्यवसायी प्रेम ठाकुर ने बताया कि इग्लू मनाली में ईको टूरिज्म के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यहां पर्यटकों को साफ वातावरण मिलेगा। 

इग्लू संचालक विकास ने बताया कि रात में बाहर का तापमान शून्य से 12 से 14 डिग्री तक जाने के बावजूद अंदर का तापमान शून्य या इससे कम रहता है। इग्लू के अंदर रजाई-कंबल के अलावा गर्म पानी की बोतल की व्यवस्था है।

इसके अलग से डाइनिंग हॉल में तंदूर सेंकने की व्यवस्था की गई है। इग्लू में सोने के लिए बेड की ही व्यवस्था है। इसमें रहने के लिए 4000 रुपये प्रति दिन का रेट तय है। इसमें भोजन के साथ साहसिक गतिविधियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें