फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-चीन के समदो बॉर्डर पर सेना-आईटीबीपी अलर्ट पर

Sun, 06 Sep 2020 05:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के समदो बॉर्डर पर सेना और आईटीबीपी अलर्ट पर है। यहां आईटीबीपी की तीन बटालियन को तैनात किया गया है, जो रात दिन सीमा पर पेट्रोलिंग के साथ चीन की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है। मई माह में चीन के दो हेलिकाप्टर स्पीति इलाके में 12 किलोमीटर तक अंदर आने के बाद आईटीबीपी पूरी तरह से मुस्तैद है। बताया जा रहा है कि बबेली स्थित आईटीबीपी कैंप के जवानों को भी समदो बॉर्डर पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन


वहीं, मनाली-लेह मार्ग पर सेना के वाहनों की आवाजाही जारी है। 15 और 16 जून को लद्दाख की गलवां घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच झड़प के बाद से कुल्लू-मनाली से होकर सेना लगातार लेह की तरफ मूवमेंट कर रही है। बीआरओ भी सतर्क है और 473 किलोमीटर लंबे मनाली-लेह मार्ग को यातायात के लिए बहाल रखा जा रहा है।

बीआरओ ने जगह-जगह मशीनरी को तैनात कर रखा ताकि, किसी भी आपात स्थिति में बंद सड़क को तुरंत खोला जा सके। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि लाहौल-स्पीति में स्थिति सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें