फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में पहली बार सामाजिक दूरी में रहकर मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

Fri, 14 Aug 2020 08:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू
विज्ञापन
हमीरपुर में परेड के लिए रिहर्सल करते पुलिस जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजादी के बाद पहली बार हिमाचल में स्वतंत्रता दिवस समारोह सामाजिक दूरी में रहकर मनाया जाएगा। कुल्लू के ढालपुर मैदान में 15 अगस्त शनिवार को होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में सामाजिक दूरी बनाकर रखी जाएगी। इसमें करीब 500 कुर्सियां लगाई गई हैं। इतने ही लोगों की सोशल डिस्टेंसिंग में व्यवस्था की गई है। जिलों और मंडल स्तर पर भी कार्यक्रम सामाजिक दूरी बनाकर होंगे। राज्यस्तरीय समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहेंगे। इसमें हिमाचल गौरव पुरस्कार और अन्य सम्मान दिए जाएंगे। कोरोना वारियर्स भी बुलाए जाएंगे। ठीक हो चुके कोरोना मरीजों को बुलाकर लोगों को प्रेरणा देने की भी तैयारी है। आर्थिक तंगी से जूझ रही सरकार की ओर से कार्यक्रम में कर्मचारियों या अन्य तबकों के लिए खास घोषणाओं की उम्मीद कम है। राज्यस्तरीय समारोह के लिए सीएम जयराम ठाकुर सहित सरकारी अमला कुल्लू पहुंच गया है।
विज्ञापन


प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार कांगड़ा में जिलास्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर शिमला, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज सोलन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ऊना, तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा लाहौल-स्पीति के केलांग, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर बिलासपुर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह मंडी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सैजल सिरमौर, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के कोरोना संक्रमित होने के चलते मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा किन्नौर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। वन मंत्री राकेश पठानिया चंबा और खाद्य नागरिक आपूर्ति मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग हमीरपुर में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज चंबा में वन मंत्री के साथ, मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा शिमला में जल शक्ति मंत्री के साथ, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला कांगड़ा में विधानसभा अध्यक्ष के साथ उपस्थित रहेंगे। केंद्र सरकार से भी सोशल डिस्टेंसिंग में रहकर समारोह मनाने की गाइडलाइंस जारी हुई हैं। इसमें सामाजिक दूरी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। 
 

ढालपुर में  तिरंगा फहराएंगे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुुर  राज्यस्तरीय कार्यक्रम में आठ लोगों को पुरस्कृत करेंगे सीएम 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
 स्वतंत्रता दिवस पर ढालपुर मैदान में शनिवार को राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। सुबह 11 बजे समारोह होगा। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। ढालपुर मैदान में सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ध्वजारोहण करेंगे। इसके उपरांत वह परेड का निरीक्षण करेंगे और मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। कोरोना वायरस को देखते हुए इस बार प्रशासन ने अलग तरह के इंतजाम किए है। लोगों के बैठने के लिए करीब 500 से अधिक कुर्सियां लगाई गई है। बताया जा रहा है कि सीएम के मंच पर 50 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कोरोना को देखते हुए मंच के साथ मैदान के चारों तरफ कुर्सियों को दो गज की दूरी पर लगाया जाएगा।

इसमें प्रशासन ने पूर्व सैनिकों के साथ कोरोना को मात दे चुके लोगों के अलावा कोरोना वॉरियरों को भी आमंत्रित किया गया है। उनके बैठने के लिए भी अलग से ब्लॉक बनाए गए है। डीसी कुल्लू डा ऋचा वर्मा ने कहा कि प्रशासन ने राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस में सोशल डिस्टेेंसिंग को देखते हुए बैठने की तैयारियां की है। उन्होंने कहा कि परेड में शामिल होने वाले जवानों को भी बैठने की व्यवस्था की है। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री शुक्रवार को ही कुल्लू पहुंच गए हैं। अगले दिन 15 अगस्त को मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के समापन के उपरांत मुख्यमंत्री अटल टनल रोहतांग का निरीक्षण करेंगे और वह सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।




 

परेड में पांच टुकड़ियां होगी शामिल 

परेड की रिहर्सल करते पुलिस जवान - फोटो : अमर उजाला
 परेड में इस मात्र मात्र पांच टुकड़ियां शामिल होगी। पुलिस की दो, एसएसबी की एक, आईटीबीपी की एक और होमगार्ड की एक टुकड़ी होगी। सभी जवानें दो गज की दूरी के साथ मार्चपास्ट कर कदमताल करेंगे। जबकि पूर्व में इस तरह के कार्यक्रमों में दस से 12 टुकड़ियों शामिल होती रही है। 

सुषमा वर्मा को मिलेगा प्रेरणास्त्रोत सम्मान 
कोरोना काल में ढालपुर में होने वाले 74वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा आठ लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा। सिविल सर्विस के लिए सूचना प्रौद्योगिकी एंव सूचना संकल्प तथा आईएएस ललित जैन, प्रेरणा स्त्रोत सम्मान पुरस्कार संदीप कुमार, क्रिकेटर सुषमा वर्मा तथा हिमाचल गौरव पुरस्कार के लिए चिकित्सा के क्षेत्र में मंगत राम डोगरा, गायकी में नरेंद्र ठाकुर, फोटोग्राफी में बीरबल शर्मा तथा संगीत के क्षेत्र में बालकृष्ण को चुना गया है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने देश की आजादी को लड़ीं लंबी लड़ाई: वीरभद्र 

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। वीरभद्र सिंह ने कहा है कि कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी।

स्वतंत्रता संग्राम में हमारे देश प्रेमियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर अंग्रेजी हुकूमत की गोलियां खायीं, हंसते-हंसते फांसी के फंदे को गले लगाया। स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते उम्मीद जाहिर की है कि देश की आजादी पर कोई आंच नहीं आएगी। देश पूर्व की भांति ऐसे ही प्रगति के पथ पर निरंतर बगैर किसी बाधी के आगे बढ़ता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें