इंग्लैंड के खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो ने कहा कि हमारी टीम भी चाहेगी कि आखिरी मुकाबले को जीतकर सीरीज में सम्मानजनक विदाई करे। वह अपना 100वां अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेल रहे हैं।
इंग्लैंड के खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो ने मंगलवार को धर्मशाला में प्रेस वार्ता में कहा कि पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड को एक ही जीत मिली है। हमारी टीम भी चाहेगी कि आखिरी मुकाबले को जीतकर सीरीज में सम्मानजनक विदाई करे। वह अपना 100वां अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेल रहे हैं। जब बचपन में क्रिकेट खेलना शुरू किया था, तब एक लक्ष्य रखा था कि 100वां टेस्ट मैच खेलूंगा। लेकिन अब यह सपना पूरा होने जा रहा है।
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट पर बोलते हुए कहा कि भारत, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के साथ खेले मैच उन्हें हमेशा ही यादगार रहेंगे। परिवार के साथ घूमने के लिए भारत खासकर धर्मशाला एक बेहतरीन जगह है। स्टेडियम को लेकर कहा कि आउटफील्ड और विकेट बेहतर बनाई गई है। विश्वकप के मैचों के बाद रणजी के मैच खेले गए हैं। उससे भी पिचें बेहतर हुई हैं। आईईसी विश्व कप के दौरान आउटफील्ड की स्थिति खराब थी, लेकिन अब अब सुधार हुआ है। यहां मैच खेलने का आनंद आएगा।