फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Govt: चार उपमंडल अधिकारी बदले, सुधीर शर्मा और भुट्टो के हलकों से एसडीएम डोडरा क्वार-केलांग भेजे

Tue, 05 Mar 2024 06:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश सरकार ने अयोग्य घोषित किए गए कांग्रेस विधायकों सुधीर शर्मा और देवेंंद्र भुट्टो के हलकों से एसडीएम डोडरा क्वार और केलांग भेज दिए हैं। मंगलवार को कार्मिक विभाग ने धर्मशाला और बंगाणा में नए उपमंडल अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। 
विज्ञापन
एचएएस धिकारियों के तबादले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने अयोग्य घोषित किए गए कांग्रेस विधायकों सुधीर शर्मा और देवेंंद्र भुट्टो के हलकों से एसडीएम डोडरा क्वार और केलांग भेज दिए हैं। मंगलवार को कार्मिक विभाग ने धर्मशाला और बंगाणा में नए उपमंडल अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। इस मामले को अयोग्य घोषित विधायकों के खिलाफ कार्रवाई को जोड़कर देखा जा रहा है। धर्मशाला में बीते कुछ माह से कार्यरत 2015 बैच के एचएएस अधिकारी धर्मेश कुमार को डोडरा क्वार में उपमंडल अधिकारी लगाया गया है। डोडरा क्वार में कार्यरत उपमंडल अधिकारी संजीव कुमार को धर्मशाला में नियुक्ति दी गई है। संजीव कुमार-तीन 2023 बैच के एचएएस अधिकारी हैं।

विज्ञापन


कुटलैहड़ विधानसभा के तहत बंगाणा में नियुक्त उपमंडल अधिकारी मनोज कुमार को प्रोजेक्ट अफसर आईटीबीपी केलांग जिला लाहौल-स्पीति नियुक्त किया गया है। मनोज कुमार-तीन 2020 बैच के एचएएस अफसर हैं। प्रोजेक्ट अफसर आईटीबीपी केलांग सोनू को बंगाणा में उपमंडल अधिकारी बंगाणा लगाया गया है। सोनू वर्ष 2023 बैच के एचएएस अफसर हैं। सूत्रों ने बताया कि इन विधायकों की मांग पर उनके करीबी अफसरों को नियुक्तियां दी गई थीं। अब प्रदेश में बने राजनीतिक घटनाक्रम के बाद सरकार ने पुराने फैसलों को बदलना शुरू कर दिया है। बागियों के हित में लिए गए फैसलों की भी समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें