फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: अब एम्स में मिलेंगी अत्याधुनिक रेडिएशन कैंसर विज्ञान सेवाएं, जेपी नड्डा ने किया लोकार्पण

Fri, 23 Feb 2024 08:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

जगत प्रकाश नड्डा ने बिलासपुर एम्स में नई सेवाओं रेडिएशन कैंसर विज्ञान (ऑन्कोलॉजी), 128 स्लाइस सीटी स्कैनर, लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। उन्होंने विश्राम सदन की आधारशिला भी रखी।
विज्ञापन
बिलासपुर पहुंचे जेपी नड्डा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद जगत प्रकाश नड्डा ने बिलासपुर एम्स में नई सेवाओं रेडिएशन कैंसर विज्ञान (ऑन्कोलॉजी), 128 स्लाइस सीटी स्कैनर, लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। उन्होंने विश्राम सदन की आधारशिला भी रखी। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर मौजूद रहे। लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत वाली अत्याधुनिक मशीनरी के साथ कैंसर रोगियों को अत्याधुनिक रेडियोथेरेपी उपचार प्रदान करने के लिए एम्स में रेडिएशन कैंसर विज्ञान सेवाएं शुरू की गईं।
विज्ञापन


उन्नत तकनीक की मदद से कैंसर रोगियों का इलाज हाई एनर्जी लीनियर एक्सेलरेटर (एचइएलए), एचडीआर ब्रेकीथैरेपी और फोर डी सीटी सिम्युलेटर के माध्यम से किया जा सकता है। एम्स में शुरू हुई इन सेवाओं में पावर ग्रिड से सात करोड़ रुपये की लागत से एम्स के 128 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन लगाई गई। जल्द सीएसआर फंड के तहत 16 करोड़ रुपये की लागत वाली एमआरआई मशीन और विश्राम सदन का निर्माण किया जाएगा। इसमें 250 लोगों के ठहरने की व्यवस्था होगी। 26.75 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 18 महीने में तैयार हो जाएगा।


विज्ञापन



नड्डा ने एम्स में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) प्लांट का शुभारंभ भी किया। अब एम्स बिलासपुर में मरीजों के बिस्तर के पास चौबीस घंटे ऑक्सीजन की आपूर्ति रहेगी। संस्थान के भीतर दो एलएमओ टैंक स्थापित किए गए हैं और प्रत्येक टैंक 20 किलोलीटर (केएल) तक एलएमओ रख सकता है। एम्स बिलासपुर के कार्यकारी निदेशक डॉ. (प्रो.) वीर सिंह नेगी ने स्वास्थ्य सेवा को आगे बढ़ाने में जेपी नड्डा की सराहना की और उनका आभार जताया। डॉ. नेगी ने केंद्रीय ऊर्जा और नवीन एवं नवीकरण ऊर्जा मंत्री राज कुमार सिंह, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (पावर ग्रिड) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रवींद्र कुमार त्यागी के समर्थन का भी आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे।

बिलासपुर में एम्स का बनना सपने जैसा था, मोदी ने किया संभव : नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मैं चर्चा करता हूं तो हमेशा कहता हूं कि नेतृत्व का असर क्या पड़ता है यह हमको सोचना चाहिए। हम सबके लिए एम्स का बनना एक सपना है। मैं यहीं पला-बढ़ा हूं, हम सब जानते थे कि यहां एक चीज लाने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती थी। आज एम्स हमें मिला है, यह पीएम मोदी के कारण संभव हुआ है। इसलिए बोलता हूं कि हमें कैसा नेतृत्व चाहिए यह हमें तय करना है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश या समाज का विकास नेतृत्व की क्षमता पर निर्भर करता है। कोरोनाकाल में जो दुनिया के बड़े-बड़े देश नहीं कर पाए वह भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कर दिखाया। कोरोनाकाल में एक नहीं दो-दो वैक्सीन तैयार कर लोगों को महामारी से बचाया।  नड्डा ने कहा कि हमने पिछले 10 साल में विकास के नए दौर को देखा है। यह सब तब होता है जब हम सही समय पर सही नेतृत्व चुनते हैं। अब यह जिम्मेदारी आपकी है जो आपको 2024 में निभानी है। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक हमारे जिले में एक हॉल तक नहीं था। ट्रामा सेंटर बनाते-बनाते दम उखड़ जाता था। एक बार नहीं, दूसरी बार मंत्री बनता था तो उसे पूरा कर पाता था। क्योंकि आपको भी अदला-बदली का शौक बहुत है। उसका शिकार मैं हो जाता हूं।

नड्डा ने कहा कि जब मैं प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री होता था तो गंभीर बीमारियों से पीड़ितों के इलाज के अनुदान के लिए सीएम को 15 पत्र लिखते थे। लेकिन उनमें से पांच को ही इलाज मिल पाता था, बाकी 10 का क्या होता था वो किसी को नहीं पता। लेकिन जब मैं केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री बना तो प्रधानमंत्री मोदी ने कहा नड्डा कुछ बड़ा सोच। बोले हमने इतना बड़ा सोचा कि दुनिया का सबसे बड़ा हेल्थ कवरेज आयुष्मान भारत मोदी सरकार ने देश के लोगों को दिया। नड्डा ने कहा कि हेल्थ पॉलिसी के तहत अगर आज हमने प्रिवेंटिव पर ध्यान दिया है। 30 साल की उम्र में ज्यादा से ज्यादा लोगों का हेल्थ चेकअप हो जाए और हम उनका प्रिवेंशन कर सके, यह हम लोग आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले एक हजार से ज्यादा लोगों पर एक डॉक्टर था,लेकिन अब 164 पर एक डॉक्टर है। बिलासपुर में एम्स बना है तो हमीरपुर और चंबा में मेडिकल कॉलेज बने हैं। नाहन में आईआईटी बनकर तैयार है और पीएम मोदी जल्द इसका उद्घाटन करेंगे।


 


 

कोई माह नहीं जाता, जब एम्स के लिए नहीं आता नड्डा का फोन : मंडाविया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि एम्स बिलासपुर में करीब 410 करोड़ रुपये के 12 शिलान्यास और उद्घाटन हुए। यह सेवाएं विभिन्न विभागों में शुरू होंगी। इतने कम समय में एम्स जैसे संस्थान को तैयार कर चलाना आसान नहीं है। लेकिन यह जगत प्रकाश नड्डा के प्रयासों से हुआ है। कोई भी माह ऐसा नहीं जाता है जब नड्डा का फोन नहीं आता कि मनसुख भाई बिलासपुर एम्स में यह काम करना है। इस सुविधा की कमी है।



 

एम्स में सुविधाएं मुहैया कराने को लगी है नड्डा और मंडाविया की ताकत : अनुराग
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि एम्स बनने के बाद जो बड़ा दिन यहां पर आया है, वह आज का दिन है। इसमें बहुत सारी सुविधाओं को जोड़ने का कार्य हुआ। 26.75 करोड़ का 350 बिस्तर का विश्राम सदन बनने जा रहा है। 16 करोड़ की एमआरआई मशीन और करीब सात करोड़ का सीटी स्कैन सुविधा लोगों को मिलने जा रही है। सीएसआर के माध्यम से करीब 50 करोड़ रुपये ऊर्जा मंत्रालय ने दिए हैं, लेकिन इसके पीछे जेपी नड्डा और मनसुख मंडाविया की ताकत लगी है। अनुराग ने कहा कि अब हमारे लोग चंडीगढ़ और दिल्ली इलाज के लिए नहीं जाएंगे,बल्कि दूसरे राज्यों लोग हिमाचल आएंगे। यह सब जगत प्रकाश नड्डा के प्रयासों से संभव हुआ है। उन्होंने बच्चे की तरह बिलासपुर एम्स को बड़ा किया है। बोले, पहाड़ और दूर दराज से आने वाले लोगों को एम्स बिलासपुर में रात्रि ठहराव के लिए अब चिंता नहीं करना पड़ेगी। कुछ ही समय में विश्राम सदन तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के इस कार्यकाल में तेजी से विकास हुआ है। आज देश में 23 आईआईटी हैं, पहले 12 आईआईएम थे तो आज 19 हैं, पहले सात एम्स थे और अब 23 हैं, पहले 450 विश्वविद्यालय थे और आज 1100 हैं। पहले पांच शहरों में मेट्रो थी और आज 20 शहरों में मेट्रो है। दस साल में सड़कों का आंकड़ा दोगुना हुआ है। आज डेढ़ लाख किलोमीटर नेशनल हाईवे बनकर तैयार हुए हैं। आज देश में 150 हवाई अड्डे हैं। 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था लड़खड़ा रही थी। आज विश्व में हम पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
विज्ञापन

एम्स बिलासपुर हमें केंद्र से बहुत बड़ी सौगात : जयराम
 पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार से हिमाचल प्रदेश को लगातार कई सौगातें मिल रही हैं। आपदा में सैकड़ों करोड़ की राहत राशि देने के अलावा विकास कार्यों के लिए केंद्र उदारता से सहायता राशि उपलब्ध करवा रहा है, जिसके लिए वे केंद्र सरकार के आभारी हैं। शुक्रवार को उनकी पार्टी के नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने एम्स बिलासपुर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ विभिन्न सुविधाओं का उद्घाटन और विश्राम सदन का शिलान्यास किया। इससे यहां अब उत्कृष्ट सेवाएं मिलना शुरू हुई हैं। जयराम ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा की दृष्टि से एम्स जगत प्रकाश नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहाड़ी प्रदेश को बहुत बड़ी सौगात है। यह रिकॉर्ड समय में बनकर हिमाचल की करीब 75 लाख आबादी के लिए सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि से वरदान साबित हुआ है। जयराम ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने जिस प्रकार स्वास्थ्य मंत्री रहते अपने कार्यकाल में इसके लिए रात-दिन चिंता की, यह उसी का परिणाम है कि आज उन्हें उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें