फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन व्यापारियों पर सात करोड़ टैक्स ठोका

Fri, 12 Feb 2016 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर/पालमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आय से अधिक संपत्ति रखने वाले व्यवसायियों पर आयकर विभाग ने शिकंजा कसा है। टीम ने बिलासपुर में छापामारी की है। मंडी-पालमपुर आयकर रेंज के संयुक्त आयुक्त एनके कपूर की अगुवाई में हुई छापामारी में पालमपुर, बिलासपुर, मंडी, हमीरपुर, ऊना, कुल्लु के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


टीम ने इस छापामारी में छह व्यवसायियों पर कार्रवाई की है। लगभग सात करोड़ रुपये का टैक्स व्यापारियों पर लगाया है। लगभग आधा दर्जन बड़े कारोबारियों के यहां विभाग ने छापेमारी करते हुए दस्तावेजों को खंगाला है। छानबीन के दौरान कई दुकानों में इनकम टैक्स रिटर्न से संबंधित खामियां पाई गई है।

जिसके आधार पर विभाग ने विभिन्न स्थानों पर लगभग सात करोड़ रुपये का टैक्स लगाया है। इनमें से एक कारोबारी पर 2.10 करोड़, एक पर 1.30 करोड़ और एक अन्य पर 1.90 करोड़ रुपये का टैक्स ठोका है। इसके अलावा एक करोड़, 50 का टैक्स दो अन्य दुकानदारों पर भी लगाया गया है।
विज्ञापन


उधर, विभाग की इस कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। कई स्थानों पर दस्तावेजों की जांच का सिलसिला अभी भी जारी है। दधोल में एक अन्य हार्डवेयर व्यवसायी की आय की खोज पड़ताल जारी है। उधर, संयुक्त आयकर आयुक्त एनके कपूर का कहना है कि विभाग कार्रवाई आगे भी जारी रखेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें