फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब राफ्टिंग का मजा नहीं ले पाएंगे सैलानी

Fri, 18 Jul 2014 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात के मौसम में हिमाचल की कुल्लू घाटी की वादियों में साहसिक खेलों पर रोक लगा दी गई है। 15 सितंबर तक रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, रिवर क्रॉसिंग और रॉक क्लाइमिंग आदि साहसिक गतिविधियां नहीं होंगी।
विज्ञापन


बरसात में नदियों का जलस्तर बढ़ने के साथ-साथ धुंध छाई रहती है। साथ ही चट्टानें टूटने का भी खतरा बना रहता है। ऐसे में जिला प्रशासन ने साहसिक खेलों पर दो माह के लिए प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है।

उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर ने बताया कि घाटी में होने वाले साहसिक खेलों पर दो माह के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने कहा कि बरसात में नदियों का जलस्तर बढ़ जाता है।
विज्ञापन


ऐसे में साहसिक गतिविधियों का आयोजन नहीं किया जा सकता। उन्होंने घूमने के लिए कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटकों से भी अपील की है कि वे नदी-नालों के किनारे पर न जाएं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें