भारत संचार निगम लिमिटेड ऑल इंडिया कर्मचारी संगठन जिला शिमला की वार्षिक आम सभा में संगठन की जिला शिमला कार्यकारिणी का चुनाव किया गया है।
हिमाचल प्रदेश परिमंडल के अध्यक्ष संदीप दत्त की अध्यक्षता में आयोजित आम सभा में सर्वसम्मति से हंसराज को अध्यक्ष, एसके शर्मा और विजय शर्मा को उपाध्यक्ष, रविंद्र गुप्ता को जिला सचिव, पंकज चोपड़ा, संतोष शर्मा, विजय चौहान और संजीव कुमार को सहायक जिला सचिव चुना गया।
ब्रजेश गुप्ता, धर्मेंद्र चंदेल, खेमचंद कश्यप और किशोरी लाल को संगठन सचिव, नरेश ठाकुर को वित्त सचिव, अरविंद जम्वाल को सहायक वित्त सचिव, रवि शंकर अग्रवाल को लेखा परीक्षक, शंकर लाल गौतम को प्रेस सचिव, विजय कुमार शर्मा को सहायक प्रेस सचिव और संजय मार्कंडेय को सलाहकार चुना गया है।