फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में विधायकों के लिए भीख मांगकर जुटाए चंदे का ड्राफ्ट लौटाया

Thu, 05 Dec 2019 05:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बीते मानसून सत्र में मंत्रियों और विधायकों का मुफ्त यात्रा भत्ता बढ़ाने के विरोध में भीख मांगकर जुटाए गए 2500 रुपये चंदे के ड्राफ्ट को लौटा दिया गया है। शिमला से सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार ने लोगों से एक-एक रुपये मांगकर भत्ता बढ़ाने का विरोध कर आंदोलन छेड़ा था। पिछले मानसून सत्र में विधानसभा में मंत्रियों और विधायकों का मुफ्त यात्रा भत्ता बढ़ाने का बिल पारित हुआ था। यात्रा भत्ता की सालाना सीमा को दो से बढ़ाकर चार लाख रुपये किया गया था।

विज्ञापन


इसका चारों तरफ भारी विरोध किया गया। इसके बाद लोगों के बीच उतरकर एक-एक रुपये इकट्ठा किए गए। इस बारे में एक ड्राफ्ट तैयार कर इसे राजभवन शिमला में जमा करवाया गया। इस ड्राफ्ट को मुख्यमंत्री एमएलए रिलीफ फंड नाम से बनाया गया। राजभवन से इसे सचिवालय भेजा तो वहां से अतिरिक्त मुख्य सचिव जन शिकायत निवारण ने इसे यह कहकर लौटा दिया है कि इस तरह का फंड यहां मौजूद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें