फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में पास हुए अहम प्रस्ताव, सत्ती ने कार्यकर्ताओं से किया ये आह्वान

Wed, 11 Apr 2018 12:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल भाजपा कार्यसमिति की मंडी में हुई बैठक में अहम प्रस्ताव पास हुए। नूरपुर में हुए हृदय विदारक बस हादसे में अभिभावकों के गम के शरीक होने गए सीएम जयराम ठाकुर, सांसद शांता कुमार, डॉ. राजीव बिंदल और पूर्व सीएम प्रेम कुमार की गैर मौजूदगी में भाजपा कार्यसमिति की बैठक में 

विज्ञापन


मंगलवार को अहम राजनीतिक प्रस्ताव पारित हुए। केंद्र में संसद न चलने देने के अलावा राज्य में रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने में कांग्रेस को नाकाम करार देते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया। 

जयराम सरकार के 100 दिन के कार्यकाल को उपलब्धियों भरा करार दिया और आगामी लोस चुनावों में जनता के बीच जाने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हुआ। प्रदेश कार्यसमिति की दूसरे दिन की बैठक की शुरुआत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने की। 

विज्ञापन

मृतक बच्चों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा

नूरपुर में बस हादसे में मृतक बच्चों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा। भाजपा ने कार्यकर्ताओं से विस्तारक बनने का आह्वान कया। कुछ समय घर-बार छोड़ पार्टी के लिए ही काम करने का आह्वान किया।

कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करते समय बताया कि 12 अप्रैल को सांसद अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में मौन और उपवास रखकर प्रदर्शन करेंगे। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी तो जगजाहिर थी परंतु अब सदन के बीच भी यह गुटबाजी उजागर हो रही है।

वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे कांग्रेसी नेताओं की घटिया स्तर की राजनीति की भाजपा प्रदेश कार्यसमिति कड़ी निंदा करती है। बैठक के दौरान जनता का भाजपा को जनादेश देने के लिए आभार जताया।

गुड़िया, माफियाराज हेल्पलाइन का कार्ड 

महिलाओं की सुरक्षा के लिए गुड़िया हेल्पलाइन 1515 और माफियाराज से निपटने के लिए होशियार हेल्पलाइन 1090 का कार्ड लोस चुनावों में चल सकता है। पहले बजट में विभिन्न क्षेत्रों की कल्याणकारी योजनाओं और विकासात्मक योजनाओं को लेकर भी भाजपा लोस चुनावों में जनता के बीच जाएगी।

कार्यसमिति ने दृढ़ मत से सीएम के नेतृत्व में विकास की राह पर चलते हुए हिमाचल प्रदेश को शिखर पर पहुंचाने का प्रण भी लिया।अध्यक्षीय भाषण में प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य चारों लोक सभा सीटों

पर पूर्व की तुलना में अधिक मतों से विजय प्राप्त करना है। इसके लिए प्रदेश नेतृत्व के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को भी अभी से जुटना पड़ेगा। उन्होंने सीएम को 100 दिनों में सराहनीय कार्य करने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

67 साल में जो काम नहीं हुए वह अब हुए: अनुराग 

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने लगभग चार वर्षों के कार्यकाल में जो कार्य किए हैं, वो कांग्रेस पिछले 67 वर्षों में नहीं कर पाई है। केंद्र सरकार ने 112 के लगभग नई योजनाएं शुरू की हैं। इसका फायदा आम आदमी को मिला है।

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने अपना बूथ सबसे मजबूत पर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन  के माध्यम से बूथ की मजबूती के फायदे बताए। कहा कि यह बूथ पर भाजपा की मजबूती का ही परिणाम है कि भाजपा सर्वाधिक मतों के साथ देश का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें